फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Roadways bus falls into river, know inside story

जानिए, ऐसा क्या हुआ कि नदी में जा गिरी बस?

Tue, 16 Sep 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
haryana Roadways bus falls into river, know inside story

नारायणगढ़ से अंबाला कैंट जा रही सवारियों से भरी रोडवेज की बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ती हुई बेगना नदी में गिर गई। इस हादसे में दो युवतियों समेत तीन की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने घायलों को बस के शीशे तोड़कर निकाला। इसके बाद कई घायलों को पीजीआई चंडीगढ़, सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल, पंचकूला अस्पताल रेफर किया गया।

सूचना पर मौके पर पुलिस सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने यात्री की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच बैठा दी है
विज्ञापन

इनकी हुई हादसे में मौत

haryana Roadways bus falls into river, know inside story

इस हादसे में बरौली निवासी रेनू तथा नन्हेड़ा निवासी सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। सामान्य अस्पताल से पीजीआई रेफर किए गए मनीत पुत्र  बेरपुरा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मदद के लिए चीख रही थी सवारियां
सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे अंबाला कैंट जाने वाली बस जब नारायणगढ़ से चल कर बेगना नदी के पुल पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में गिर गई।

बस के नदी में गिरते ही सवारियों की चीख पुकार सुनकर वहां से जा रहे राहगीर अचानक रुक गए। उन्होंने रोडवेज की एक अन्य बस को रोका और घायलों को निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बसों के शीशे तोड़कर फंसी सवारियों को बस से निकाला और घायलों को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया।

हादसे में घायल लोगों की सूची

haryana Roadways bus falls into river, know inside story

इस हादसे में 32 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में बरौली वासी बलदेव व राहुल, टपरियां वासी अमित कुमार, साढौरा वासी भवनीश व अमन, नारायणगढ़ वासी सुदर्श, सर्वजीत, अमित कुमार, कुनाल गर्ग, दीवांश, गगन, गुलशन, बबीता, मंजू, विजय व रितिका तथा खानपुर राजपूतान वासी आकाश व दीक्षा, अंबाला कैंट वासी हंसराज, टोबा वासी आशा, हवेली वासी सुरेंन्द्र कौर, बल्लोपुर वासी मोहित, भूरेवाला वासी रामेश्वर दास व सुरेंद्र, बेरखेड़ी वासी बलविंद्र, सुलतानपुर वासी शिव कुमार, पतरेहड़ी वासी सोहन, हमीदपुर वासी शुभम, पंजलासा वासी जगदीश प्रकाश, नन्हेड़ा वासी रोहित, कालाअंब वासी नीतिश तथा हुसैनी वासी रेनू शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed