फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana police gangster escaped from Haryana police

हरियाणा पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ गैंगस्टर, तीन राज्यों की पुलिस तलाश में जुटी

Sun, 12 Aug 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Updated Sun, 12 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana police gangster escaped from Haryana police
गैंगस्टर की पकड़ के लिए पहुंची पुलिस
पंजाब-राजस्थान व हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका अबोहर के गांव शेरेवाला निवासी कुख्यात गैंगस्टर अंकित भादू रविवार को पुलिस के हाथ आते-आते निकल गया। इसके बाद तीन राज्यों की पुलिस ने नाकाबंदी करके भादू को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए। अकिंत भादू पर सादुलशहर में स्वर्णकार और श्रीगंगानगर में जार्डन की हत्या सहित दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस की टीम अंकित भादू का पीछा करते हुए रविवार सुबह सादुलशहर के गांव गदरखेड़ा पहुंची। वहां भादू के एक मंदिर के पास छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस अंकित भादू को घेर पाती, इससे पहले वह हवाई फायर करते हुए खेतों में खड़ी एक बाइक पर सवार होकर भाग निकला। वहीं सादुलशहर पुलिस को अंकित के  शहर में आने और किसी मंदिर के पास छुपे होने की भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन

Haryana police gangster escaped from Haryana police
पुलिस
गोलियां चलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सूचना मिलते ही श्रीगंगानगर से पुलिस अधीक्षक योगेश यादव व नरेंद्र पूनिया और अन्य पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ सादुलशहर पहुंच गए हैं। वहीं पंजाब से अबोहर की पुलिस भी राजस्थान के लिए रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक अंकित भादू को पकड़ने के लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान पुलिस ने घेराबंदी की है। इस घटना के बाद यह चर्चा भी हुई कि हवाई फायर करने वाला अंकित नहीं कोई और था। वहीं राजस्थान पुलिस ने उसके अंकित भादू होने की पुष्टि की है।  

 गौरतलब है कि अंकित भादू पर पंजाब सहित हरियाणा व राजस्थान में हत्या, डकैती, लूटपाट सहित करीब दर्जन भर मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों सादुलशहर में एक स्वर्णकार की हत्या और श्रीगंगानगर में हुए जार्डन हत्याकांड के बाद से पुलिस ने इसकी धरपकड़ के लिए उसके पैतृक गांव के साथ आसपास के गांवों में कई दिनों तक सर्च अभियान चलाया था। गत माह अंकित भादू के अपनी बहन की शादी में गांव शेरेवाला आने की सूचना थी। पुलिस की सतर्कता को देखते हुए भादू बहन की शादी में नहीं आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed