फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police Arrested man after 30 years

गर्लफ्रेंड के लिए 45 की उम्र में की थी फायरिंग, अब 82 साल की उम्र में गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sat, 03 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police Arrested man after 30 years
30 साल बाद ‌गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड को डराने के लिए फायरिंग करने वाले शख्स को 30 साल बाद दबोच लिया गया है। तीस साल पुरानी ये कहानी काफी दिलचस्प है। सीआईए फतेहाबाद ने 30 सालों से फायरिंग के एक केस में फरार चल रहे एक भगोड़े को काबू किया है। आरोपी की पहचान 82 वर्षीय पंजाब के मोगा निवासी दरबारा सिंह के रूप में हुई है जो 1987 में कोर्ट से जमानत लेने के बाद से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन


दरअसल दरबारा सिंह के भगोड़ा बनने की कहानी बहुत दिलचस्प है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साल 1981 में पंजाब के मोगा निवासी दरबारा सिंह की एक महिला मित्र थी, जिसके साथ उसका अफेयर बताया गया था। लेकिन किसी कारणों के चलते वो महिला मित्र दरबारा को छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन


मूलत: मोगा का रहने वाला दरबारा सिंह उसके पीछे उस महिला मित्र के गांव तक पहुंच गया और जब उसे इस बात की जानकारी हुई कि उसकी महिला मित्र अब नहीं उसके पास नहीं आएगी तो उसने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिए। उस वक्त दरबारा की उम्र तकरीबन 45 साल के करीब थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

30 सालों से धक्के खा रही थी पुलिस

Haryana Police Arrested man after 30 years
30 साल बाद ‌गिरफ्तार
फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी और उसको गिरफ्तार कर हिसार अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई, लेकिन जमानत मिलने के बाद से दरबारा सिंह फरार हो गया। तारीखों पर न आने पर कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। इसके बाद से पुलिस पछिले तीस सालों से दरबारा सिंह की तलाश में धक्के खा रही थी। 

दो-तीन दिन पहले सीआईए इंचार्ज हरबंस लाल को दरबारा सिंह की सही लोकेशन की सूचना मिली।  जिसके बाद उन्होंने एक टीम को पंजाब के मोगा में रेड डालने भेजा। सीआईए टीम ने दरबारा की लोकेशन के आधार पर उसे उसके घर से ही काबू कर लिया और सीआईए स्टेशन फतेहाबाद में ले आई। कभी 45 साल की उम्र में फायरिंग कर फरार होने वाला दरबारा अब 82 साल का बुजुर्ग हो गया, जिससे ढंग से चला भी नहीं जाता। 

फायरिंग के एक मामले में पिछले तीस सालों से फरार चल रहे दरबारा सिंह को काबू करने में कामयाबी हासिल हुई है। इसे पंजाब से गिरफ्तार किया गया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हरबंस लाल, सीआईए प्रभारी, फतेहाबाद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed