फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police announced reward on two accused of misdeed case

किसान आंदोलन में दुष्कर्म का मामला: वांछित दो आरोपियों पर हरियाणा पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार रुपये का इनाम

Thu, 08 Jul 2021 09:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 09:05 PM IST
सार

हरियाणा में टीकरी बॉर्डर में पश्चिम बंगाल की युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के दो आरोपियों पर हरियाणा पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। तीन आरोपियों में से पुलिस ने दिल्ली निवासी एक आरोपी को पहले ही धर दबोचा है।   
 

विज्ञापन
Haryana Police announced reward on two accused of misdeed case
अंकुर सांगवान, अनूप चानौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में आई पश्चिम बंगाल की युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित दो आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को इनाम देने के लिए एसपी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से निवेदन किया था। 

विज्ञापन


रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार की अनुशंसा पर राज्य के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने अनूप चानौत व अंकुर सांगवान पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि 9 मई को थाना शहर बहादुरगढ़ में दर्ज आपराधिक मामले के अनुसार टीकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में पश्चिम बंगाल से आई लड़की के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटना हुई थी। 
विज्ञापन


मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। उनकी टीम में शहर थाना प्रभारी विजय कुमार, सीआईए टू के प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक नीलम और साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक चांद सिंह को शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को पीड़ित लड़की अनिल मलिक, जगदीश बराड़, अंकुर सांगवान, अनूप चानौत व एक महिला के साथ पश्चिमी बंगाल से चली थी। युवती के पिता ने एसआईटी को बताया था कि उनकी बेटी अनूप चानौत व अनिल मलिक के साथ उनके टेंट में रुकी थी। जहां पर अपने साथ हुई छेड़खानी और दुष्कर्म की बात उन्हें बताई थी। 

पीड़ित के पिता ने यह भी बताया था कि उसकी बेटी की 30 अप्रैल 2021 को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ अनिल मलिक, अनूप चानौत व अन्य ने छेड़खानी करने के अलावा दुष्कर्म किया था। 

एसआईटी ने मामले की जांच के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को जांच में शामिल कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुष्टि होने पर तीन आरोपियों में से एक दिल्ली के पोचनपुर निवासी अनिल मलिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। गांव चानौत, जिला हिसार के अनूप और गांव मंदोला, जिला चरखी दादरी के अंकुर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed