{"_id":"5fea12831d0112567f151445","slug":"haryana-crime-news-state-level-boxer-shot-dead-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में राज्यस्तरीय मुक्केबाज की दोस्त ने की गोली मारकर हत्या, मेयर का चुनाव लड़ चुका आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में राज्यस्तरीय मुक्केबाज की दोस्त ने की गोली मारकर हत्या, मेयर का चुनाव लड़ चुका आरोपी
Mon, 28 Dec 2020 10:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
मृतक राजेश की फाइल फोटो और कुर्सी को कब्जे में लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेटर नंबर-1 के सामने स्थित प्रेम नगर में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अग्रसेन कॉलोनी निवासी राज्य स्तर के बॉक्सिंग व शूटिंग खिलाड़ी राजेश उर्फ काचर की उसके दोस्त ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का आरोप राजेश के दोस्त धनंजय पर लगा है, जो वर्ष 2018 में मेयर पद का चुनाव लड़ चुका है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी राजबीर सिंह और सिविल लाइन थाना एसएचओ जसवंत सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने वारदात स्थल से तीन खोल बरामद किए हैं। जांच के बाद पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक के बड़े भाई अंकित के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी धनंजय और मौके पर कार्रवाई करती पुलिस।
पुलिस को दिए बयान में अंकित ने बताया कि उसका छोटा भाई राजेश और आरोपी धनंजय दोस्त थे। सोमवार शाम 4:30 बजे उसका भाई राजेश अपने दोस्त पवन राणा के साथ एक अन्य दोस्त विक्रम के प्रेम नगर स्थित फाइनेंस ऑफिस के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान वहां पर आरोपी धनंजय अपनी ब्रेजा कार में आया।
धनंजय, पवन व राजेश के साथ करीब आधा घंटा बैठकर बात करता रहा। इसी बीच धनंजय कार में से कागज लेने के बहाने गया लेकिन वहां से पिस्टल उठाकर लाया और आते ही राजेश के सिर के पीछे तीन गोलियां मारीं। गोली लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद धनंजय अपनी कार में वहां से फरार हो गया।
राजेश को गोली लगने पर सीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अंकित के बयान पर आरोपी धनंजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार राजेश प्रॉपर्टी डीलिंग और आयात-निर्यात का काम भी करता था।