फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   harassment and marpeet with dalit father daughter in hissar

दलित के मुंह में ठूंस दिया गोबर, बेटी से मारपीट

Mon, 23 Nov 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 23 Nov 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
harassment and marpeet with dalit father daughter in hissar

घर में घुसकर दलित व्यक्ति के मुंह से जबरन गोबर ठूंसने और उसकी बेटी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा में हिसार के हांसी शहर के गांव मुजादपुर में घटी। मिली जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के लोगों ने झगड़े के बाद दलित पक्ष के घर में घुसकर एक व्यक्ति में मुंह में जबरदस्ती गोबर ठूंस दिया और दादा-पोती को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


इस घटना के बाद एक पक्ष ने दलितों के बिटौड़े (उपलों का ढेर) को आग लगा दी। मारपीट में दोनों ही पक्षों के लोगों को चोटें आई है और वे सिविल अस्पताल उपचाराधीन हैं। रात करीब 1 बजे दलित परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजादपुर निवासी अशोक ने बताया कि गांव के ही एक पक्ष के लोग उनके बिटोड़े हटवाना चाहते हैं। इस मामले में उनकी कृष्णा व उसके बेटे मनोज के साथ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि शनिवार शाम उसके पिता रामधारी घर में ही थे। इसी दौरान मनोज अपने कुछ परिवार के लोगों के साथ आया और डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान उसने गोबर उठाकर रामधारी के मुंह में ठूंस दिया।

बीच- बचाव करने आई बेटी को भी पीटा

harassment and marpeet with dalit father daughter in hissar

बीच-बचाव कर रही अशोक की बेटी ऊषा को भी चोटें आईं हैं। परिजन रामधारी व ऊषा को मंगाली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें हिसार के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उधर मनोज ने आरोप लगाया कि रामधारी और अशोक ने उसकी मां कृष्णा को ईंटों से मारकर घायल कर दिया। उन्हें मंगाली अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से रेफर कर दिया।

कृष्णा का आरोप है कि शनिवार को जब वह गोबर डालने गई तो रामधारी व उसके परिवार के लोगों ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। उधर अशोक का आरोप है कि घायल रामधारी को दूसरे पक्ष के एक युवक ने अस्पताल में ही आकर धमकाया। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही रविवार को दलित संगठनों के लोग रामधारी से मिलने अस्पताल पहुंचे और पुलिस प्रशासन से दलितों को सुरक्षा देने के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ किया केस दर्ज

harassment and marpeet with dalit father daughter in hissar

हांसी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। रामधारी पक्ष की शिकायत पर मनोज व उसके साथियों पर मारपीट करने सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तथा दूसरी तरफ कृष्णा की शिकायत पर रामधारी पक्ष पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। एक दूसरे के साथ मारपीट हुई है अभी तक ऐसी कोई जातीय विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है
- सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसपी हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed