ग्वालियर की विवाहिता साथी के फ्लैट में मृत मिली, गोली से हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर में ग्वालियर में फरीदाबाद की युवती प्रीति अपने साथी के फ्लैट में मृत मिली। गोली लगने से उसकी मौत हुई। घटना, सोनीपत जिले में राई कस्बे के रसोई गांव में हुई। बताया जा रहा है कि युवती के हाथ से गलती से गोली चलने से उसकी मौत हुई है।
पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है, लेकिन सभी एंगल देखते हुए जांच की जा रही है।फरीदाबाद की डबुआ कालोनी निवासी प्रीति (30) बुधवार को अपने साथी गांव औरंगाबाद निवासी रवि से मिलने के आई थी।
प्रीति व रवि रात को रवि के फ्लैट में रुक गए। वीरवार को प्रीति का शव बरामद किया गया। उसके माथे पर गोली लगी थी। रवि ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कुंडली थाना प्रभारी संदीप ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
शव के पास मिला लाइसेंसी रिवॉल्वर
दोपहर बाद प्रीति के परिजन मौके पर पहुंचे। प्रीति ग्वालियर में शादीशुदा है और लंबे समय से अपने मायके में ही रह रही थी। वहीं, रवि ने पुलिस को बताया कि वह उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर हाथ में लिए थी। अचानक चली गोली लगने से ही उसकी मौत हो गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। हालांकि, युवती को गोली लगने के मामले में पेंच भी दिख रहे है। पुलिस दूसरे पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी देवेंद्र का कहना है कि युवती का शव फ्लैट में मिला है। उसके पास ही रवि नाम के युवक का लाइसेंसी रिवॉल्वर मिला है। रवि का कहना है कि गोली अचानक चल गई। मामले की जांच जारी है।