फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurudwara golak robbery in kurali

ग्रंथी को कमरे में बंद कर ले उड़े गुरुद्वारे का गोलक

Thu, 03 Dec 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली Updated Thu, 03 Dec 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
gurudwara golak robbery in kurali

चोरों की हिमाकत देखिए, ग्रंथी को कमरे में बंद कर दिया और गुरुद्वारे का गोलक लेकर फरार हो गए। घटना कुराली की है। गांव भजौली में हुई यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरों की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी ज्ञानी मोहन सिंह, गुरबाज सिंह, हरचंद सिंह ने बताया कि चोर गुरुद्वारा में लोहे की रॉड लेकर घुसे थे। उन्होंने पास के कमरे में सो रहे ग्रंथी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और रॉड से गुरुद्वारा साहिब का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद वहां रखा पैसों से भरा गोलक लेकर भाग गए।
विज्ञापन


चोरों ने पैसे निकालकर गोलक को पास के खेतों में फेंक दिया। घटना का लोगों को सुबह पता चला जब संगत माथा टेकने के लिए पहुंची। संगत ने देखा कि गुरुद्वारा साहिब में सारा सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत ग्रंथी को दी। गुरुद्वारे के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले बनूड़ के पास कई गुरुद्वारों में एक रात में चोरी हुई थी। चोर सारी गोलक लेकर फरार हो गए थे। लेकिन अभी तक पुलिस उनके काबू नहीं कर पाई है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस गिरोह पर तुरंत अंकुश लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed