फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gurdaspur police registered case of murder in death case of youth in Pahda village

Gurdaspur News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, कांग्रेस विधायक के पिता समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 May 2023 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 May 2023 02:37 PM IST
सार

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे के गांव की एक विवाहिता के साथ संबंध थे। इसी रंजिश में शुभम को राजू पुत्र हजारा लाल, कुलविंदर पत्नी राजू, लावा पुत्र हजारा लाल, बोबी पुत्र छिंदा पुत्र बचन लाल निवासी पाहड़ा ने मारपीट करके जान से मार दिया। इसमें गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह की शह है।

विज्ञापन
Gurdaspur police registered case of murder in death case of youth in Pahda village
मृतक शुभम का फाइल फोटो।

विस्तार

प्रेम प्रसंग के मामले में गांव पाहड़ा के एक युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। थाना तिब्बड़ पुलिस ने इस मामले में स्थानीय कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। विधायक के पिता पर हत्यारोपियों को शह देने का आरोप है।

विज्ञापन


गांव पाहड़ा की बाजीगर कॉलोनी निवासी वीना ने बताया कि वह घरेलू काम करती है। उसका छोटा बेटा शुभम उर्फ मोटू लक्कड़ का काम करता था। सात मई को रात आठ बजे गांव में ही रहने वाला बोबी उनके घर आया और शुभम को अपने साथ ले गया। देर रात शुभम घर नहीं पहुंचा। कई बार वीना ने उसको फोन भी किया लेकिन उसने उठाया नहीं। अगले ही दिन सुबह साढ़े छह बजे गांव का पीटर और उसका बेटा अमन आया और बताया कि शुभम का शव अमनदीप सिंह के खेत पर पड़ा है। 
विज्ञापन


वीना ने खेत पर जाकर देखा तो शुभम की लाश खेत पर पड़ी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे के गांव की एक विवाहिता के साथ संबंध थे। विवाहिता के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्यारोपियों को गुरमीत सिंह का समर्थन प्राप्त था। वीना की शिकायत पर पुलिस ने राजू, कुलविंदर, लावा, बोबी और गुरमीत सिंह के खिलाफ धारा 302, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अमनदीप कौर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक रंजिश की वजह से मेरे पिता का नाम शामिल किया गया
गुरदासपुर से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक दबाव के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव में उन्हें हलका नकोदर का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस वजह से वह अपने पिता व भाइयों के साथ पार्टी समर्थकों के साथ प्रचार में जुटे हैं। पाहड़ा ने आरोप लगाया कि युवक नशे का आदी था। जानबूझकर उनके पिता को फंसाया गया है। वह जल्द ही इस मामले में सबूतों के साथ खुलासा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed