{"_id":"5808e27f4f1c1b716b70508f","slug":"gurdaspur-police-filed-case-against-sp-salvinder-singh-in-sexual-harassment-issue-of-lady-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SP सलविंदर की मुश्किलें बढ़ी, एक मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SP सलविंदर की मुश्किलें बढ़ी, एक मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
सलविंदर सिंह
- फोटो : PTI
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से विवाद में चल रहे एसपी सलविंदर सिंह की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह आतंकी हमले को लेकर एनआईए की जांच के घेरे में रहे। उसके बाद उन पर दुराचार करने और पैसे लेने का मामला दर्ज हुआ। अब गुरदासपुर पुलिस ने उन पर एक और मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
शारीरिक शोषण मामले में दोषी पाए गए हैं
कार्यस्थल पर यौन शोषण
- फोटो : डेमो फोटो
मिली जानकारी के अनुसार, सलविंदर सिंह पर कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था, जिसकी जांच चल रही थी। उस जांच में सलविंदर सिंह को दोषी पाया गया है। साथ ही उन पर धारा 354ए आईपीसी के तहत शारीरिक शोषण का मामला गुरदासपुर सिटी पुलिस में दर्ज कर लिया है। वहीं, दुराचार का केस दायर होने के बाद भी सलविंदर सिंह अब तक पुलिस हिरासत से बाहर हैं।