फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gurdaspur man tried to burn alive wife, also throw acid on face in mouth

पत्नी को बालों से पकड़ा और मुंह में डाला तेजाब, जिंदा जलाने लगा, कसूर सिर्फ ये था

Sun, 04 Mar 2018 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Sun, 04 Mar 2018 05:36 PM IST
gurdaspur man tried to burn alive wife, also throw acid on face in mouth
पत्नी को मारने की कोशिश की
पत्नी को बालों से पकड़ा और उसके मुंह में तेजाब डाला दिया। फिर सिलेंडर की पाइप खोलकर जिंदा जलाकर मारने लगा, कसूर सिर्फ इतना था कि महिला ने पति के खिलाफ तलाक का केस डाल रखा था और बेटी के एग्जाम की वजह से पेशी पर नहीं आ पाई थी। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है।


पत्नी द्वारा तलाक का केस दायर करने से खफा पति ने पत्नी और खुद को रूह कंपा देने की सजा दे डाली। पति ने जबरदस्ती पत्नी को तेजाब पिला दिया और खुद भी जहरीली दवा निगल ली। इतना ही नहीं पति ने गैस सिलेंडर में आग लगाकर पत्नी को जलाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।


इसके बाद उसने खुद को भी फंदा लगाकर मार देने की कोशिश की। हालांकि, गंभीर हालत के कारण डाक्टरों ने दोनों को अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पत्नी के बयानों पर पति के खिलाफ धारा 306 और 326 अधीन केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

gurdaspur man tried to burn alive wife, also throw acid on face in mouth
wife beaten
सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर के इंचार्ज शाम लाल ने बताया कि पीड़िता रजनी ने जज चंदन हंस जेएमआईसी को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसने पति गुरपिन्दर सिंह से साल 2005 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का 10 साल का लड़का और 6 साल की लड़की है, लेकिन उसका पति उसे पीटता था।

इस कारण लगभग 6-7 महीने से वह अपने पति का घर छोड़कर गुरदासपुर के मोहल्ला प्रेम नगर में अपनी लड़की मन्नत के साथ किराए के मकान में रह रही है। उसने पति से तलाक के लिए अदालत में केस कर रखा है। साथ ही वह गुरदासपुर में सिलाई आदि का काम करके अपना पेट पाल रही है। गुरुवार को अदालत में तलाक की तारीख थी, लेकिन लड़की की परीक्षा होने के कारण वह नहीं गई।

इसके बाद वह राम सरनम कालोनी गुरदासपुर में अपनी सहेली ज्योति के घर आ गई। रजनी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे उसका पति अदालत से पेशी भुगत कर किसी तरह जानकारी प्राप्त करके ज्योति के घर आ गया। उसने आते ही मुझे बालों से पकड़ कर तेजाब मुंह में डाल दिया और शरीर पर भी फेंक दिया। इस दौरान गुरपिंदर ने भी कोई जहरीली दवा निगल ली।

ज्योति ने बताया कि तेजाब पिलाने के बाद रजनी के पति ने गैस सिलेंडर में आग लगा कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इस उपरांत उसने कमरे में लगे पर्दों से फंदा बना कर खुद को मारने की कोशिश की। ज्योति ने ही पुलिस को बुलाया और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed