फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   got police job with fraud way, former constable arrested

झूठ बोल कांस्टेबल की नौकरी हासिल की, गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
got police job with fraud way, former constable arrested

एक ही नाम होने का फायदा उठाकर दोबारा नौकरी हासिल करने के आरोप में यूटी पुलिस ने पंजाब पुलिस के पूर्व कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस महानिदेशक कार्यालय की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-3 थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि पंजाब डीजीपी ऑफिस के एआईजी पर्सनल-2 की तरफ से शिकायत मिली थी कि सतनाम सिंह ने दूसरे कांस्टेबल के नाम का फायदा उठाकर झूठ बोला और नौकरी हासिल करने की कोशिश की।
विज्ञापन


आरोपी सतनाम सिंह पंजाब पुलिस में 15 अप्रैल 1992 को बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था। इस दौरान ट्रेनिंग के लिए उसे कई बार भेजा गया लेकिन उसने ट्रेनिंग पूरी नहीं की। जिसकी जांच करने पर सतनाम सिंह को दोषी पाते हुए नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतनाम को सन 2000 में दोबारा पंजाब पुलिस में भर्ती किया गया। लेकिन वह फिर ड्यूटी से गायब रहने लगा। उसे एक बार फिर 2001 में बर्खास्त किया गया। इसके बाद निलंबित सतनाम सिंह ने 2013 में डीजीपी के पास दोबारा नौकरी पर रखने की अपील की।

इस अपील में सतनाम सिंह ने झूठ बोला कि उसने गुरदासपुर में एक एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादियों को बड़ी बहादुरी से मारा था। जबकि एनकाउंटर उसके पंजाब पुलिस में भर्ती होने से एक साल पहले 1991 में हुआ था। उस समय सतनाम सिंह नाम का दूसरा कांस्टेबल गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में तैनात था। जांच में पाया गया कि आरोपी सतनाम सिंह ने एक ही नाम होने का फायदा उठाकर दोबारा नौकरी पाने की कोशिश की।


एआईजी पर्सनल-2 की शिकायत पर सेक्टर 3 थाना पुलिस ने 2014 में ही आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर नौकरी हासिल करने का केस दर्ज किया था। तभी से आरोपी सतनाम सिंह फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि  वह बार बार अपना मोबाइल नंबर बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था।

आरोपी सतनाम सिंह गिरफ्तारी के वक्त अमृतसर की एक फैक्टरी में काम कर रहा था। वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed