फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   google boy kautilya pandit all medel thef at house

गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित के सारे ‘मेडल’ चोरी

Wed, 19 Nov 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा Updated Wed, 19 Nov 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
google boy kautilya pandit all medel thef at house

गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित के घर में चोरों ने धावा बोलकर विभिन्न समारोह में मिले स्मृति चिह्नों सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। कौटिल्य पंडित के दादा ने सामान चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोहंड निवासी गूगल ब्वाय कौटिल्य पंडित के दादा पंडित जयकिशन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि तीन दिनों से वे पूरे परिवार के साथ चर्चित कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट विद कपिल की शूटिंग में मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान घर पर कोई नहीं था। घर में चोरी होने की सूचना उनके स्कूल के अध्यापक सुशील कुमार ने उन्हें फोन पर दी। उस समय वे कुंडली में रुके हुए थे।
विज्ञापन

15 से 20 स्मृति चिह्न गायब

google boy kautilya pandit all medel thef at house

चोरी की सूचना मिलते ही वे मंगलवार को वापस कोहंड पहुंचे और घर में आकर देखा कि घर की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है और फ्रीज, इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर, लैपटॉप, दो आईपेड, सिलेंडर, गैस चूल्हे, एक नए पुराने बर्तनों के सेट के साथ-साथ कौटिल्य को विभिन्न समारोहों में मिले 15 से 20 स्मृति चिह्न, कीमती कपड़ों सहित अन्य सामान गायब मिला है। घरौंडा थाना के प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि कौटिल्य के दादा ने शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

कौटिल्य की प्यारी शूटिंग गन भी गायब
कीमती सामान के साथ-साथ चोर कौटिल्य की प्यारी शूटिंग गन भी ले उड़े, जिससे कौटिल्य मायूस है। कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा का कहना है कि कौटिल्य को जब भी खेलने का समय मिलता था तो वह अपनी प्यारी शूटिंग गन से खेलता था, लेकिन वह भी गायब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed