फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gold smuggling via international airport chandigarh

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी, दो करोड़ के सोने के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2018 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
gold smuggling via international airport chandigarh
सोना तस्करी - फोटो : demo photo
चंडीगढ़ में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जरिए तस्करी का मामला सामने आया। 2.44 करोड़ रुपये के सोने के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी इंडिगो की दुबई की फ्लाइट से आए थे। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 8.16 किलो सोना बरामद किया गया है। इंडिगो की दुबई की फ्लाइट सुबह 11 बजे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जहाज के क्रू मेंबर्स को इस गड़बड़ी के बारे में पहले से शक था।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से जब दोनों आरोपी बैग के साथ बाहर आ रहे थे तो डीआरआई और कस्टम विभाग की टीम ने सीआईएसएफ बल के साथ उन्हें दबोच लिया। इसमें आरोपी संदीप सिंह पंजाब और गौरव हरियाणा का रहने वाला है। आरोपियों से डीआरआई की टीम अभी पूछताछ कर रही हैं। डीआरआई और कस्टम विभाग की टीम ने संदीप सिंह और गौरव को गिरफ्तार कर लिया। संदीप सिंह और गौरव का बैग जब चेक किया गया है तो वहां से सोने के 70 बिस्किट बरामद हुए।
विज्ञापन


जब इनके डाक्यूमेंट दिखाने को कहा तो वह इसे दिखाने में नाकाम रहे। मामले की पूछताछ चल रही है। इस मामले में डीआरआई की टीम यह पता लगा रही है कि यह सोना कहां जाना था। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस और डीआरआई की टीम छापेमारी भी करेंगी। अभी बीती 12 जनवरी को 30 लाख के सोने के साथ लुधियाना निवासी एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नियम
कानूनी रूप से सोने पर 36 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाता है। महिला यात्री को 3.5 तोले सोना लाने की इजाजत है। यह सोना एक लाख से अधिक कीमत का नहीं होना चाहिए। अगर यात्री पुरुष है तो उसे 1.8 तोले सोना लाने की छूट है। 50 हजार से अधिक की कीमत का सोना नहीं होना चाहिए।

अब तक ये मामले आए पकड़ में
12 जनवरी, 2018 को 30 लाख रुपये के सोने के साथ लुधियाना के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
2 जनवरी, 2018 को 468 ग्राम सोने के साथ दिल्ली का एक व्यक्ति पकड़ा पकड़ा गया। इसकी कीमत 13.5 लाख रुपये थी।
17 दिसंबर, 2017 को एक किलो सोने के साथ एक युवक गिरफ्तार किया गया है।
8 दिसंबर, 2017 को 2.9 किलोग्राम सोने के साथ युवक गिरफ्तार हुआ था। इसमें युवक के पास से 80 लाख का सोना पकड़ा गया था।
25 अक्तूबर, 2017 को 17 लाख का सोना पकड़ा गया है।
17 अक्तूबर, 2017  को 1.4 किलो गोल्ड बिस्किट के साथ जालंधर के युवक को गिरफ्तार किया गया था। इसकी कीमत 39 लाख थी।
27 जुलाई, 2016 को 350 ग्राम सोना पकड़ा गया था। यह सोना 10 लाख का था। इसे काफी मग और लंच बॉक्स में छिपाया गया था।
13 जुलाई, 2016 को 15 लाख का 540 ग्राम सोना पकड़ा गया था। इसे सूटकेस से रिकवर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed