फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold seized at Amritsar International Airport

Amritsar News: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 33.71 लाख का सोना, ऑस्ट्रेलिया से लौटे यात्री के पास मिला

Fri, 13 Jan 2023 06:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Jan 2023 06:33 PM IST
सार

जांच में पाया गया कि इस व्यक्ति ने अपने हाथों में 24 कैरेट सोने के पांच कड़े पहन रखे थे। इनका वजन 599.9 ग्राम है और कीमत 33 लाख 71 हजार और 438 रुपये आंकी गई। अधिकारी ने बताया कि सोने को कब्जे में लेने के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Gold seized at Amritsar International Airport
अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया सोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री से 33 लाख 71 हजार रुपये का सोना पकड़ा गया। यह यात्री ऑस्ट्रेलिया से वाया सिंगापुर के रास्ते स्कूट एयरलाइन की फ्लाइट से 12 जनवरी को भारत पहुंचा। यह जानकारी कस्टम कमिश्नर राहुल नानगरे ने शुक्रवार को दी।

विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर ने बताया कि गुरुवार को सिंगापुर से स्कूट एयरलाइन की फ्लाइट ने लैंड किया। इस फ्लाइट में एक यात्री वाया सिंगापुर होकर ऑस्ट्रेलिया से भारत पहुंचा। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारी इस फ्लाइट से भारत पहुंचे यात्रियों के सामान की जांच कर रहे थे। तभी ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद अधिकारियों ने उसे रोककर जांच की तो लाखों रुपये का सोना बरामद हुआ। 
विज्ञापन


एआईयू के सहायक कमिश्नर सेवा राम ने बताया कि अमृतसर का यह ट्रक चालक चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया से लौटा है। कस्टम जांच के दौरान इसकी संदिग्ध गतिविधियां पर शक हुआ तो इसे अन्य यात्रियों से अलग कर लिया। इसके सामान की तलाशी ली लेकिन कस्टम अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। इसके बाद की गई जांच में पाया गया कि इस व्यक्ति ने अपने हाथों में 24 कैरेट सोने के पांच कड़े पहन रखे थे। इनका वजन 599.9 ग्राम है और कीमत 33 लाख 71 हजार और 438 रुपये आंकी गई। अधिकारी ने बताया कि सोने को कब्जे में लेने के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed