{"_id":"5f1aaae20a70b26f0e683ea8","slug":"gold-chain-snatching-from-woman-in-chandigarh-accused-caught-in-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: चंडीगढ़ में दिनदहाड़े महिला से सोने की डेढ़ तोले की चेन झपटी, सीसीटीवी में कैद वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुस्साहस: चंडीगढ़ में दिनदहाड़े महिला से सोने की डेढ़ तोले की चेन झपटी, सीसीटीवी में कैद वारदात
Fri, 24 Jul 2020 03:04 PM IST
ajay kumar
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Jul 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
कैमरे में कैद वारदात।
चंडीगढ़ के सेक्टर- 42बी बाइक सवार दो स्नैचर मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला से डेढ़ तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदातस्थल का सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो दोनों आरोपियों की हरकत फुटेज में कैद थी। जानकारी के अनुसार, 31 वर्षीय पीड़िता जसवीर कौर सेक्टर-42बी में रहती है। शुक्रवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी।
विज्ञापन
करीब छह बजे वह वापस अपने घर लौट रही थी। सेक्टर 42बी स्थित मकान नंबर 1466 के पास पहुंची तो हेलमेट पहना युवक उनकी चेन झपटकर दूसरे साथी के संग बाइक पर फरार हो गया। इस दौरान महिला ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह गिरकर मामूली जख्मी हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि चेन का कुछ हिस्सा टूटकर महिला के हाथ में रह गया।
विज्ञापन
बाइक नंबर का पुलिस खंगाल रही है रिकॉर्ड
पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक सवार दोनों स्नैचर गली में काफी देर तक घूमते रहे। जैसे ही महिला वहां पहुंची तो आरोपियों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे डाला। फिलहाल सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर बाइक के नंबर के रिकॉर्ड को खंगाल आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन