फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold and cash looted after servant and mistress of house make hostage in Patiala

पंजाब के पटियाला में बड़ी वारदात, नौकर और मालकिन को बंधक बना सोना व नकदी लूटी

Wed, 18 Nov 2020 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Gold and cash looted after servant and mistress of house make hostage in Patiala
घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में नाभा के गांव चट्ठे में हथियारबंद लुटेरों ने घर की मालकिन व उसके नौकर को बंधक बनाकर 15 तोले सोने के गहने और दो लाख नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परमजीत कौर निवासी गांव चट्ठे ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार की अलसुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका नौकर पशुओं को चारा डालने गया था। इसी बीच उसकी चीख-पुकार सुन जब वह पशुओं वाले बाडे़ में गई तो देखा कि चार नकाबपोश बदमाशों ने नौकर को पकड़ा रखा था। आरोपियों ने नौकर की गर्दन पर पिस्तौल तान रखी थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने मुझे देखा तो मेरे भी हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद तीन बदमाशों ने घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। जबकि एक आरोपी परमजीत कौर व नौकर के पास खड़ा रहा। घर में परमजीत कौर का जमींदार पति बलवंत सिंह भी था लेकिन बीमार होने कारण वह कमरे में सो रहा था। उसे वारदात की भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच परमजीत कौर के चिल्लाने की आवाज पड़ोस में जेठ की लड़की ने सुनी तो ग्रामीणों को बताया। इसके बाद गांववालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस आती बदमाश लूटपाट कर फरार हो चुके थे। बदमाश जमींदार के घर से 15 तोले सोने के गहने, परमजीत कौर के हाथों की चूड़ियां व कानों की बालियां और दो लाख कैश लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश अपने साथ लोहे की रॉड लेकर आए थे, जिनकी मदद से उन्होंने घर की अलमारियों के ताले तोड़े और लूट को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed