फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student kidnap and gangrape at hisar

हिसार में अपहरण के बाद छात्रा से गैंगरेप

Sun, 21 Dec 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 21 Dec 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
girl student kidnap and gangrape at hisar

पिता के लिए दूध लेने गई एक दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


छात्रा हिसार जिले के गांव के पास सरसों के खेत में बेहोशी की हालात में मिली। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

इनमें से एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा ने बताया है कि वह बरवाला क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसके पिता राजमिस्त्री है। गांव के स्कूल में वे चिनाई का काम कर रहे थे।
विज्ञापन

तीन लड़कों ने मुंह दबाकर किया अगवा

girl student kidnap and gangrape at hisar

सुबह करीब 9 बजे उन्होंने घर से चाय बनाने के लिए दूध लाने की बात कही। वह स्कूल से घर पर दूध लेने के लिए आई।

जब वह दूध लेकर वापस आ रही थी तो पीछे से आकर एक युवक ने उसका मुंह दबा लिया और जबरन उसे साथ लगते खेतों में घसीट ले गए। वहां पहुंचकर तीनों ने बारी-बारी उससे दुराचार किया। छात्रा ने इनमें से एक युवक का नाम अनिल बताया है। शेष दो को वह नहीं जानती। परिजनों ने बताया है कि जब दूध लेने गई बेटी वापस स्कूल नहीं लौटी तो पिता ने उसकी तलाश शुरू की।

खेतों में बेहोश मिली पीड़िता

girl student kidnap and gangrape at hisar

परिजनों को तलाश के दौरान देर शाम करीब 4 बजे गांव के साथ लगते सरसों के खेत में छात्रा बेहोश हालात में मिली। वह लोग उसे उपचार के लिए बरवाला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने छात्रा की गंभीर हालात देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया।

देर शाम को छात्रा का मेडिकल करवाया गया। बरवाला पुलिस ने अनिल सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ दुराचार, जान से मारने की धमकी देने व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इनमें से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed