{"_id":"56f7cb334f1c1b643cf14e2b","slug":"girl-student-commit-suicide-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में 4 को दोषी ठहरा छात्रा ने की खुदकुशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट में 4 को दोषी ठहरा छात्रा ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 28 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा। जिले के गांव संगत कलां में एक स्कूली छात्रा ने चोरी के आरोपों से तंग आकर सप्रे निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना संगत पुलिस ने युवती की किताबों से मिले सुसाइड नोट के आधार पर एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मृतक छात्रा की पहचान चरणजीत कौर के तौर पर हुई है। पुलिस द्वारा नामजद किए गए आरोपियों की पहचान गुरप्यार सिंह, हरजीत सिंह,हरमनदीप कौर निवासी गांव संगत कलां और सिकंदर सिंह निवासी गांव गुरू के जिला बठिंडा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
थाना संगत के एएसआई मघर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले छात्रा के चाचा की लड़की हरमनदीप कौर का मोबाइल सिम चोरी हुआ था इसके लिए वे लोग छात्रा पर शक जताते थे और लोगों को छात्रा द्वारा सिम चोरी करने का कहकर उसको बदनाम करते थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपों से तंग आकर छात्रा ने सप्रे निगल कर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि छात्रा से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वे चारों मिलकर साजिश के तहत उसे चोरी हुए मोबाईल सिम के लिए पूरे गांव में बदनाम कर दिया है जिससे आहत होकर वह खुदकुशी कर रही है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक छात्रा की मां हरजीत कौर की शिकायत पर सुसाइड नोट में लिखे चारों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।