फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl student brutally beated by headmaster, admitted in hospital

हेडमास्टर ने दो छात्राओं को इतना पीटा, पहुंच गई अस्पताल

Fri, 07 Aug 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना) Updated Fri, 07 Aug 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
girl student brutally beated by headmaster, admitted in hospital

प्राइमरी स्कूल की दो छात्राओं को हेडमास्टर ने इतना पीटा कि उनका सिर फूट गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन


मामला पंजाब के लुधियाना में जगरावं के सरकारी स्कूल का है। घायल छात्राओं के नाम पूजा और लक्ष्मी बताए जा रहे हैं। पूजा दूसरी कक्षा की और लक्ष्मी चौथी कक्षा की छात्रा है।

मामले की जानकारी एसडीएम राकेश कुमार पोपली तक पहुंची। उन्होंने तुरंत ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पवन कक्कड़ को स्कूल में जांच के लिए भेजा।

नायब तहसलीदार को देखकर हेडमास्टर दीवार फांद कर भाग गया। सूचना एसडीएम को दी गई और उन्होंने हेडमास्टर को चार्जशीट कर मौके पर ही सस्पेंड कर दिया।

स्टाफ ने अधिकारियों को बताई झूठी बात

girl student brutally beated by headmaster, admitted in hospital

मिली जानकारी के अनुसार, जगरांव रेलवे रेलवे फाटक के नजदीक स्थित प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने दूसरी कक्षा की छात्रा पूजा और चौथी कक्षा की छात्रा लक्ष्मी को जमकर पीटा। छात्राओं के साथ इतनी मारपीट की गई कि उनका सिर फूट गया।

आनन-फानन में उन्हें स्कूल के सामने सुख सागर चैरिटेबल डिस्पेंसरी में भर्ती करवाया गया। इसके बाद नायब तहसीलदार स्कूल के सामने बनी प्राइवेट डिस्पेंसरी में छात्राओं का हालचाल जानने पहुंचे और वहां से दोनों छात्राओं को सिविल अस्पताल लेकर गए।

जहां से इलाज के बाद दोनों छात्राओं को घर भेज दिया गया। दूसरी ओर, स्कूल के स्टाफ ने अधिकारियों को बताया कि हेडमास्टर सुखदर्शन सिंह सुबह 11 बजे ही छुट्टी भरकर मोगा दवा लेने चले गए थे।

मामला काफी गंभीर है, इसे देखते हुए हेडमास्टर सुखदर्शन सिंह को चार्जशीट करने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।
-गुरजोत सिंह, प्राइमरी जिला शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed