{"_id":"5b3e447b4f1c1bc3248b4a35","slug":"girl-refuses-marriage-young-man-suicide-in-jind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में टूटी युवक की टांग, युवती ने शादी से किया मना तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में टूटी युवक की टांग, युवती ने शादी से किया मना तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में एक युवक की टांग टूटने के साथ उसकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह हो गई। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसके बारे में शादी से इंकार करने वाली युवती को भी नहीं पता रहा होगा। दरअसल, हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विरेंद्र ने वीरवार सुबह फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विरेंद्र का रिश्ता करीब छह-सात महीने पहले जींद की एक युवती से तय हुआ था, लेकिन करीब तीन महीने पहले सड़क दुर्घटना में विरेंद्र की टांग टूट गई। इससे लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों के अनुसार विरेंद्र इससे आहत था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

लोहे के गेट लगाने का करता था काम
मृतक की फाइल फोटो
विरेंद्र के भाई नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विरेंद्र लोहे के गेट लगाने का काम करता था। करीब छह-सात महीने पहले उसका रिश्ता जींद निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था।
इसी दौरान करीब तीन महीने पहले जब विरेंद्र पडाना गांव में लोहे का गेट लगाने के लिए ऑटो में जा रहा था, तो ऑटो पलट गया और इसमें विरेंद्र की टांग टूट गई। इस पर युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ने की बात कही। इसको लेकर बुधवार को विरेंद्र व उसके परिजन युवती के घर भी गए थे, लेकिन यहां परिजनों ने कहा कि लड़की शादी के लिए मना कर रही है।
विरेंद्र इससे काफी आहत था। इसके चलते ही विरेंद्र ने वीरवार को घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। हां यह कहा है कि जिस लड़की से उसके भाई का रिश्ता तय हुआ था, उसने शादी से मना कर दिया। विरेंद्र इससे आहत था।