फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl refuses marriage,young man suicide in jind

सड़क दुर्घटना में टूटी युवक की टांग, युवती ने शादी से किया मना तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 06 Jul 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Updated Fri, 06 Jul 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Girl refuses marriage,young man suicide in jind
सांकेतिक तस्वीर
सड़क दुर्घटना में एक युवक की टांग टूटने के साथ उसकी जिंदगी पूरी तरह से तबाह हो गई। युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसके बारे में शादी से इंकार करने वाली युवती को भी नहीं पता रहा होगा। दरअसल, हरियाणा के जींद जिले के रधाना गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विरेंद्र ने वीरवार सुबह फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


विरेंद्र का रिश्ता करीब छह-सात महीने पहले जींद की एक युवती से तय हुआ था, लेकिन करीब तीन महीने पहले सड़क दुर्घटना में विरेंद्र की टांग टूट गई। इससे लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। परिजनों के अनुसार विरेंद्र इससे आहत था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 

लोहे के गेट लगाने का करता था काम

Girl refuses marriage,young man suicide in jind
मृतक की फाइल फोटो
विरेंद्र के भाई नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विरेंद्र लोहे के गेट लगाने का काम करता था। करीब छह-सात महीने पहले उसका रिश्ता जींद निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था।

इसी दौरान करीब तीन महीने पहले जब विरेंद्र पडाना गांव में लोहे का गेट लगाने के लिए ऑटो में जा रहा था, तो ऑटो पलट गया और इसमें विरेंद्र की टांग टूट गई। इस पर युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ने की बात कही। इसको लेकर बुधवार को विरेंद्र व उसके परिजन युवती के घर भी गए थे, लेकिन यहां परिजनों ने कहा कि लड़की शादी के लिए मना कर रही है।

 विरेंद्र इससे काफी आहत था। इसके चलते ही विरेंद्र ने वीरवार को घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें किसी पर आरोप नहीं लगाए गए हैं। हां यह कहा है कि जिस लड़की से उसके भाई का रिश्ता तय हुआ था, उसने शादी से मना कर दिया। विरेंद्र इससे आहत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed