{"_id":"5ad886f94f1c1b65098b533d","slug":"girl-murdered-after-raped-in-gurdaspur-police-arrested-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुरः डेढ़ साल से कर रहा था दुराचार, शादी की जिद करने लगी तो ठिकाने लगा दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरदासपुरः डेढ़ साल से कर रहा था दुराचार, शादी की जिद करने लगी तो ठिकाने लगा दी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Thu, 19 Apr 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक डेढ़ साल से नाबालिग लड़की के साथ दुराचार कर रहा था। अब वह शादी करने की जिद करने लगी तो मारकर ठिकाने लगा दी। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। मंगलवार को कलानौर के गांव मानेपुर में नाबालिग लड़की की हत्या और दुराचार के आरोपी को गुरदासपुर पुलिस ने एक दिन बाद ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस मामले को सुलझाने में फोन काल ट्रेस होने से पुलिस को मदद मिली।
इस संबंध में एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी की पहचान मंजीत सिंह (24) निवासी मानेपुर के रूप में हुई है। आरोपी ट्रक चालक है और बैसाखी पर अपने घर आया था। पुलिस के अनुसार मंजीत सिंह नाबालिग के साथ करीब डेढ़ साल से दुराचार कर रहा था। मंगलवार को मनजीत सिंह नाबालिग को करीब साढ़े तीन बजे उसके घर से घुमाने के बहाने ले गया। पहले दोनों प्राइमरी स्कूल मानेपुर बैठे रहे।
घर वापसी के दौरान नाबालिग आरोपी से शादी की जिद करने लगी वह घर नहीं जाएगी, जब तक मंजीत उससे शादी नहीं कर लेता, या घर से नहीं ले जाता।मंजीत इसके लिए तैयार नहीं था। फिर साजिश के तहत मंजीत उसे गांव के पुराने पंचायत घर ले गया। जहां मजीत ने नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से अपना पीछा छुड़ाने के लिए मृतका की ही चुनरी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद मंजीत अपने घर चला गया और मृतका के परिवार की गतिविधियों पर नजर रखने लगा। सारे सबूत जुटाने के बाद वीरवार को सुबह आरोपी को गांव बख्शीवाल से गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि बुधवार को संदिग्ध हालत में गांव के पंचायत घर में अर्धनग्न हालत में नाबालिग का शव मिला था। शव ही हालत देखकर लग रहा था कि उसके साथ दुराचार क प्रयास के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने एक दिन में मामले को सुलझा लिया है।