{"_id":"5892cd484f1c1b5979e813ff","slug":"girl-killed-six-years-old-brother-for-boy-friend-at-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने बहन और उसके प्रेमी को देखा था आपत्तिजनक हालत में, खौफनाक अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे ने बहन और उसके प्रेमी को देखा था आपत्तिजनक हालत में, खौफनाक अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
रोती हुई लड़की
6 साल के मासूम बच्चे ने बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसकी उसे खौफनाक सजा भुगतनी पड़ी। घटना मोहाली की है। छह साल के बच्चे की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी नाबालिग बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, इस कारण दोनों ने मिलकर उसकी गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी।
आरोपी की पहचान विपन कुमार के रूप में हुई है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच सीआईए के इंस्पेक्टर अतुल सोनी की टीम कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी विपन कुमार (19), मूल निवासी बलकरनपुर, थाना कल, जिला मुरादाबाद यहां पर नव फ्लोर झुग्गियां रोड, खरड़ में चौकीदार का काम करता है। उसने स्वीकार किया है कि उसका मृतक बच्चे की बहन से अवैध संबंध थे।
बच्चे को इस बारे में पता चल गया था और उन्हें संदेह हो गया था कि बच्चा कहीं घरवालों को न बता दे, इस कारण उसकी हत्या कर दी थी।

Trending Videos
ऐसे की थी हत्या
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
23 फरवरी की शाम करीब सात बजे मृतक ने बहन और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में बन रही बिल्डिंग में देख लिया था। इसके बाद उन्होंने राहुल के सिर पर ईंट मारी थी। साथ ही आरी से उसका गला रेत दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य राज खुलने के आसार हैं।
जांच और संस्कार तक में आरोपी साथ
जानकारी के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर चले गए थे। इसके बाद बच्चे को तलाशने में लगे रहे। जब बच्चा मिल गया तो उनके संस्कार तक में भी शामिल हुए, लेकिन किसी को उन्होंने संदेह नहीं होने दिया।
ऐसे हुआ था बच्चा गायब
जानकारी के मुताबिक, 23 व 24 जनवरी को बच्चा घर से अचानक गायब हो गया था। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद कुछ बच्चे खेलते हुए पुरानी बिल्डिंग में पहुंच गए थे और बच्चे का शव देखा था। इसके बाद पुलिस ने वहां से बच्चे का सिर कटा शव बरामद किया था।