फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Kidnapped and Gangraped in Sonipat

आधार कार्ड बनवाने शहर गई युवती का अपहरण, खेत में ले जाकर गैंगरेप

Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Girl Kidnapped and Gangraped in Sonipat
गैंगरेप - फोटो : Demo Pics
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। जहां जीप से गांव जा रही एक युवती को तीन युवकों ने अगवा करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह शनिवार को गांव से शहर आधार कार्ड बनवाने आई थी। इसके बाद सुभाष चौक से जीप में सवार होकर गांव जा रही थी। जीप में उसके साथ चार अन्य महिलाएं भी सवार हुई थीं। उसमें दो युवक पहले से ही बैठे थे। एक निजी स्कूल के पास चारों महिलाएं जीप से उतर गईं। इसी दौरान गांव फरमाणा निवासी युवक अपनी वैन लेकर आ गया। उसने जीप में बैठे युवकों से कहा कि लड़की को लेकर खेत में चलो।
विज्ञापन


इसके बाद जीप में बैठे दोनों युवकों ने उसे सीट के नीचे डाल दिया और फरमाणा के पास खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। फिर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। जाते समय उन्होंने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस कारण युवती एक दिन चुप रही। उसने रविवार को घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए तो उसने एक अन्य युवक रवि पर भी रेप का आरोप लगाया। फिर पुलिस ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया। सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी का कहना है कि तीनों आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed