फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl friend refused to marry, punjab boy commits suicide in chandigarh

जिससे बेपनाह इश्क किया, वो अब हो गई थी बेवफा और...युवक ने खत्म कर ली जिंदगी

Wed, 23 May 2018 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 May 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
girl friend refused to marry, punjab boy commits suicide in chandigarh
लड़के ने सुसाइड की
जिससे बेपनाह इश्क किया, जिसे हमसफर बनाना चाहता था वो बेवफा निकली। युवक को ऐसा झटका लगा कि उसने जान दे दी। मामला चंडीगढ़ का है। संगरूर निवासी पुष्पिंदर ने प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर गोली मारकर खुदकुशी की। पुलिस पूछताछ में उसकी प्रेमिका ने बताया कि पुष्पिंदर उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह इससे खुश नहीं थी।
विज्ञापन


इस बात पर उनके बीच पार्क में कुछ देर विवाद गहराया और फिर पुष्पिंदर ने खुद को गोली मार ली। लंबे समय तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती और फिर शादी का सपना टूटने से आहत पुष्पिंदर अपनी जान लेने का इरादा पहले ही कर चुका था। वह पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर ही सोमवार शाम सेक्टर-20 के पार्क में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को जानकारी दी कि वह पुष्पिंदर से मिलकर चली गई थी और उसके बाद ही उसने खुद को गोली मारी। पुलिस ने पुष्पिंदर के खुदकुशी करने की पुष्टि की जबकि पहले हादसा या फिर हत्या की भी आशंका थी। थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुष्पिंदर का शव उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

girl friend refused to marry, punjab boy commits suicide in chandigarh
फायरिंग - फोटो : SELF
सेक्टर-20 स्थित मकान नंबर-3132 से सटे पार्क में बीते सोमवार शाम 7:19 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक युवक के पार्क में बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे तो वहां पुष्पिंदर का शव पड़ा मिला और पास ही पड़े एक बैग में पिस्टल पड़ी मिली। मौके पर तीन गद्दियां भी मिलीं।

हालांकि मौके पर पुलिस को पुष्पिंदर के खून की महज चंद बूंदें ही पड़ी मिली थी। उसे उठाकर ले जाया जाने लगा तो उसके पेट में बेल्ट लगाने के स्थान पर गोली लगने का पता लगा। जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों ने पुष्पिंदर को मृत पाया। जांच में मृतक की पहचान नाभा गेट, संगरूर के मकान नंबर-89, बी निवासी ज्वैलर जगरूप सिंह के 25 वर्षीय बेटे पुष्पिंदर सिंह के रूप में हुई थी।

वह फिलहाल आईलेट्स करना चाहता था। बरामद पिस्टल पुष्पिंदर सिंह के पिता जगरूप सिंह की होने का पता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed