'वीरू' से गुस्सा 'बसंती' छलांग लगाने ओवरब्रिज पर चढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली फेज-7 में उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जब ब्वायफ्रेंड व गर्लफ्रेंड में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को रिलेशन खत्म करने की धमकी दी।
इसके बाद गुस्साई गर्लफ्रेंड फुट ओवरब्रिज पर चढ़ गई। साथ ही करीब 20 फुट ऊंचाई से सड़क पर कूदने लगी। इस दौरान ब्वायफ्रेंड ने उसे मुश्किल से बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर फेज-7 स्थित मटौर थाने पहुंची। शाम को दोनों ने थाने में लिखकर दे दिया कि वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना वीरवार दोपहर करीब ढ़ाई की है। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक एक लड़का और लड़की फेज-7 की मार्केट में पहुंचे।
फुट ओवर ब्रिज पर स्थिति बनी तनावपूर्ण
दोनों में पहले काफी देर तक बहस चलती रही। इसके बाद लड़की तेजी से फुट ओबर ब्रिज पर चढ़ गई। साथ ही ऊपर पहुंचकर कूदने की कोशिश करने लगी। इस दौरान लड़के ने लड़की को बड़ी मुश्किल से बचाया।
लड़की ने लड़के मारपीट हुई। इस दौरान लड़की के नाखूनों से लड़के की गर्दन पर कई जख्म भी आ गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। जो कि दोनों को अपने साथ ले आई। इस दौरान लड़की का रो-रो कर बुरा हाल था।
पुलिस मुताबिक लड़का और लड़की दोनों ही हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। दोनों की करीब पांच साल से दोस्ती चल रही थी। लड़की लांडरां स्थित एक नामी कॉलेज में पढ़ रही है। जबकि लड़का एक नामी रियल स्टेट कंपनी में काम करता है। लड़के ने पहले बताया था कि लड़की की छुट्टियां चल रही हैं।
लड़की हर समय उसे अपने पास देखना चाहती है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। लड़के का कहना था कि अगर वह छुट्टी पर रहेगा तो घर कैसे चलेगा। थाने में काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा।