{"_id":"5c56b75cbdec22736f4a7ac5","slug":"girl-child-sexual-harassment-accused-arrested-by-rohtak-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहतकः रेलवे यार्ड में बच्ची से दुराचार के चारों आरोपी गिरफ्तार, सामने आई वारदात की सच्चाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतकः रेलवे यार्ड में बच्ची से दुराचार के चारों आरोपी गिरफ्तार, सामने आई वारदात की सच्चाई
Sun, 03 Feb 2019 03:23 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Feb 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुराचार के आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यार्ड में बच्ची का दुराचार करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रिमांड में लेकर पूछताछ की तो वारदात की सच्चाई खुलकर सामने आ गई। हरियाणा की रोहतक पुलिस ने झज्जर जिले के कुलताना गांव निवासी आरोपी धर्मवीर उर्फ कातिया को पुराना बस स्टैंड से हिरासत में लिया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया।
जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने बताया कि धर्मवीर ही घटना का मुख्य आरोपी है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम राहुल उर्फ चिन्नू उर्फ शाका निवासी अमरोहा, सागर निवासी रोहतक और संतोष निवासी झांसी बताया। मुख्य आरोपी से मिले सुराग के बाद पुलिस टीमों ने छापेमारी करके अन्य तीनों आरोपियों को भी दबोच लिया।
मामले की गंभीरता को देख एसपी जीआरपी, डीएसपी भिवानी ने अपनी-अपनी टीमों के साथ रोहतक में डेरा डाल लिया था। मामला सामने आते ही जीआरपी ने बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 376 डी व छह के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बच्ची के रोने की आवाज से पिता को पता चली वारदात
पुलिस के अनुसार, प्लास्टिक व लोहा बीनकर जीवन यापन करने वाले एक व्यक्ति की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया गया। उसकी करीब सात साल के बेटी है, जिसका वह बड़ी हिफाजत से लालन-पालन कर रहा है। वीरवार को उसकी बेटी आम दिनों की तरह रेलवे स्टेशन पर आ गई।
स्टेशन पर परिचित युवक धर्मवीर उर्फ कातिया पुत्र राजेंद्र निवासी कुलताना रोहतक बच्ची को मिला। धर्मवीर बच्ची को यार्ड स्थित पंप घर दो के अंदर ले गया, जहां उसके तीन दोस्त पहले से मौजूद थे। इसके बाद धर्मवीर ने अपने साथियों के साथ बच्ची से दुष्कर्म किया। बेटी को तलाशते हुए पिता रेलवे स्टेशन के यार्ड तक गया।
जब वह पंप घर नंबर दो से गुजरा तो बेटी के रोने की आवाज सुनाई दी। वह अंदर गया तो उसने देखा तीन युवक दीवार फंदकर भाग रहे हैं और परिचित धर्मवीर उसका मुंह दबा रहा है। पिता को आता देखकर धर्मवीर भी भाग गया। बेटी को लेकर धर्मवीर जीआरपी थाने पहुंचा। जीआरपी उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, जहां से बच्ची को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया।

जीआरपी के साथ-साथ एफएसएस टीम ने सबूत एकत्रित किए
जीआरपी और एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौके से वारदात के संबंधित कई सबूत फोरेंसिक जांच के लिए एकत्रित करें। बताते हैं कि जांच टीमों को मौके पर रक्त के कुछ छींटे मिले, जिन्हें एकत्रित किया। वहीं कुछ अन्य सुराग भी जुटाए गए। किसी परिचित का हाथ होने की आंशका के चलते पीड़िता के पिता से उसके जान पहचान वालों के बारे में पूछताछ की गई। क्योंकि पिता ने धर्मवीर को दीवार फांदकर भागते हुए देखा था तो सबसे पहले उसी पर शक की सुई गई।
मुख्य आरोपी, पीड़ित बच्ची के पिता परिचित है
मुख्य आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पीड़िता के पिता से परिचय था। वह अक्सर उसके घर आता था, बच्ची भी उसको जानती थी। बताते हैं कि आरोपी दो दिन पहले नाबालिग के साथ रेलवे स्टेशन पर घूमते देखा गया था। तब भी आरोपी दुष्कर्म की नीयत से लेकर नाबालिग को बहला फुसलाकर लाया था। एसपी जीआरपी ने भी मुख्य आरोपी के परिचित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि अक्सर ऐसी वारदातों में परिचित का ही हाथ होता है क्योंकि नाबालिग बच्चे शातिरों की मंशा को भांप नहीं पाते हैं।
मुख्य आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में मिले सुराग पर तीनों फरार आरोपियों को शुक्रवार की देर गिरफ्तार कर लिया गया।
- धीरज सेतिया, एसपी, जीआरपी