फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gave contract of one lakhs for parents murder

बेटे की करतूत, मां-बाप की हत्या के लिए दे दी सुपारी

Tue, 04 Aug 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 04 Aug 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
gave contract of one lakhs for parents murder

बेटे ने जमीन जायदाद की खातिर मां-बाप की हत्या करने के लिए हत्यारों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी, हत्यारों ने मां की हत्या कर दी थी और पिता को मरा हुआ समझकर भाग गए थे।

विज्ञापन


इसका खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी बेटे समेत पांचों लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है।

एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि 13 जून को ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से वारकर महिंदर कौर पत्नी प्यारा सिंह की हत्या कर दी थी और प्यारा सिंह को जख्मी कर करेंट लगा दिया था। आरोपी प्यारा सिंह को मरा हुआ समझ कर वहीं छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने महिंदर कौर की हत्या के आरोप में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही थी।

पुलिस ने प्यारा सिंह के बेटे गुरनाम सिंह को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। गुरनाम ने बताया कि उसने अपने सांडू के भाई बलकार सिंह और उसके तीन साथी पिपल सिंह, बलविंदर सिंह व मक्खन सिंह वासी गांव हबीबके को मां महिंदर कौर और पिता प्यारा सिंह की हत्या करने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। बीस हजार रुपये एडवांस में दिए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed