{"_id":"59e7adcb4f1c1b78548b8028","slug":"gas-cylinder-blast-in-panchkula-9-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटी दीपावली की रात पंचकूला में धमाके से गिरा मकान, 9 लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी दीपावली की रात पंचकूला में धमाके से गिरा मकान, 9 लोग जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Blast
छोटी दीपावली की रात करीब 10 बजे सेक्टर-10 के एक मकान में लगातार हुए दो धमाकों की गूंज से आसपास के सेक्टरों के लोग दहल गए। धमाकों की चपेट में आने से 8-9 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल और चंडीगढ़ के अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। इनमें से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, फॉरेंसिक, फायर ब्रिगेड सहित एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि दो एलपीजी सिलेंडरों के फटने से ये धमाके हुए, जिससे जुड़े तमाम पहलुओं को पुलिस खंगाल रही है। रात करीब 10 बजे सेक्टर-10 के मकान नंबर-702 में रह रहे अजीत चौधरी, उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे रह रहे हैं। लेकिन घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परिवार के एक सदस्य ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके घर से धुआं निकल रहा है और जलने की बदबू भी आ रही है।
जैसे ही मकान मालिक के परिवार के सदस्य और उनके पड़ोसी वहां पहुंचे, एक के बाद एक दो लगातार धमाके हुए। धमाकों की वजह से आसपास पार्क किए गए वाहनों के शीशे टूट गए, जबकि घर के बाहर मौजूद एक 10 वर्षीय लड़का, सैर करने जा रहे लोग भी कांच और मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। धमाकों के बाद मकान में लगे एसी भी टूटकर नीचे आ गया जबकि पड़ोस में रहने वाला युवक अनमोल मलबे की चपेट में आ गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। लेकिन धमाकों में 8-9 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पतालों में दाखिल कराया गया। सेक्टर-10 हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बीएम कौशिक ने बताया कि घटना में करीब नौ लोग जख्मी हुए, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पतालों में भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सहित पुलिस और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई।
घायलों में 70 वर्षीय कांता देवी, गुलशन लाल, पोते प्रियांशु, अनमोल, 10 साल का बच्चे सहित अन्य भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों के शरीर के कुछ हिस्से जल गए हैं, जबकि अनमोल मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
सेक्टर-पांच थाना के एसएचओ ने बताया कि सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है जबकि पुलिस इस घटना से जुड़े पहलुओं की छानबीन कर रही है।