फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster threatens to kill two assistant superintendents in Firozpur Jail

Firozpur: तलाशी लेने पर गैंगस्टर ने जेल अधिकारियों से की बदसलूकी, सहायक अधीक्षकों को दी जान से मारने की धमकी

Fri, 28 Oct 2022 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 06:53 PM IST
सार

अधिकारियों ने रोका तो गैंगस्टर ने जेल के सहायक अधीक्षक गुरतेज सिंह व रिशवपाल गोयल को जान से मारने की धमकी दी है। थाना सिटी पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी बंदी विजय, अमित, प्रिंस व गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Gangster threatens to kill two assistant superintendents in Firozpur Jail
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

फिरोजपुर जेल में बंद एक गैंगस्टर ने तलाशी के दौरान दो सहायक अधीक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। एक कैदी ने हाई सिक्योरिटी जोन में तंबाकू व नशीले पदार्थ के पैकेट फेंके थे। जेल मुलाजिम वहां तलाशी ले रहे थे। तभी गैंगस्टर अमित ने मुलाजिमों के साथ बदसलूकी की और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी है। सीसीटीवी फुटेज में गैंगस्टर प्रिंस पैकेट उठाते दिखाई दे रहा है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को दो गैंगस्टर समेत चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल मुलाजिम जसवीर सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया कि कैदी विजय कुमार निवासी मुगल पट्टी सोसाइटी वाली गली बाघापुराना जिला मोगा ने हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ फेंका है। अधिकारी व मुलाजिम हाई सिक्योरिटी जोन में बंद बंदियों की तलाशी लेने लगे। इसी दौरान वहां बंद गैंगस्टर अमित कुमार निवासी मजीठा रोड अमृतसर ने मुलाजिमों के साथ बदसलूकी की। अधिकारियों ने रोका तो उसने जेल के सहायक अधीक्षक गुरतेज सिंह व रिशवपाल गोयल को जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


किसी तरह उसे काबू कर बैरक में बंद किया गया। इसके बाद जब कैदी विजय कुमार से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि हाई सिक्योरिटी जोन में तंबाकू व नशीले पदार्थ फेंके हैं। इसे हवालाती गुरप्रीत सिंह ने दिए थे। जब अधिकारियों ने उक्त जोन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो गैंगस्टर प्रिंस इन पैकेटों को उठाते दिखा। थाना सिटी पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी बंदी विजय, अमित, प्रिंस व गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed