{"_id":"5b3e4a1d4f1c1bc5248b4a34","slug":"gangster-sampat-nehra-was-the-fan-of-salman-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले था सलमान का फैन, लेकिन इस केस ने बदल दिया नजारिया, अब रच रहा हत्या की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले था सलमान का फैन, लेकिन इस केस ने बदल दिया नजारिया, अब रच रहा हत्या की साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
sampat nehra
- फोटो : अमर उजाला
पहले अभिनेता सलमान खान का बड़ा फैन था। लेकिन अब वो सलमान खान का सबसे बड़े जानी दुश्मन बन गया है। इस बात का खुलासा खुद गैंगस्टर संपत नेहरा ने पुलिस पुछताछ में किया। भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भले ही सलमान खान को मारने की धमकी दी हो। मगर पहले लॉरेंस से लेकर संपत तक खुद अभिनेता सलमान खान के फैन था। उसकी हर फिल्म साथ बैठकर देखते थे।
मगर बाद में लॉरेंस के कहने पर पूरे गिरोह के सलमान की फिल्म देखने पर बैन लगा दिया गया था। सलमान की फिल्म देखने पर उसे गिरोह से बाहर का रास्ता दिखाने की चेतावनी दी गई थी। पुलिस की पूछताछ में संपत नेहरा ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Trending Videos
इसलिए दी थी सलमान खान को धमकी
संपत नेहरा
- फोटो : अमर उजाला
कारौर के आनंद पहलवान हत्याकांड में सीआईए-2 ने गैंगस्टर संपत नेहरा को रिमांड पर लिया हुआ था। संपत ने रिमांड पर लेने के दौरान कई खुलासे किए थे। बताया था कि आनंद को मारने के लिए उसी ने शूटर हनी को कारौर भेजा था। दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट के आदेश पर संपत को सुनारिया जेल भेज दिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस के जेल जाने के बाद संपत व्हाट्सएप पर गिरोह के सदस्यों को निर्देश देता था।
काला हिरण शिकार मामले के बाद सलमान का फैन गिरोह ही उनका दुश्मन बन बैठा। हत्या, लूट, रंगदारी, अवैध वसूली और जान से मारने की कोशिश के 50 से अधिक मुकदमों के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई द्वारा अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के पीछे यह वजह बताई जाती है। राजस्थान का बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है।
सलमान खान पर काले हिरण को मारने के जो आरोप लगे हैं, उनका मुकदमा बिश्नोई समाज ही लड़ रहा है। सजा होने से पहले सलमान खान को इसी मामले में जोधपुर कोर्ट आना पड़ा था। जबकि लॉरेंस खुद बिश्नोई समाज में आता है। पुलिस लॉरेंस को भी जेल से लाकर पूछताछ की तैयारी में है।