{"_id":"638a31d1b7da4b3f1c6baa07","slug":"gangster-nitin-nahar-ran-away-from-court-premises-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: पेशी के बाद गैंगस्टर नाहर हथकड़ी छुड़ाकर कचहरी परिसर से भागा, साथी दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar News: पेशी के बाद गैंगस्टर नाहर हथकड़ी छुड़ाकर कचहरी परिसर से भागा, साथी दबोचा गया
Fri, 02 Dec 2022 10:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:44 PM IST
सार
एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कैदियों के भागने की जानकारी मिलते ही कचहरी परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने साहिल को तो गिरफ्तार कर लिया। मगर नितिन नाहर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
गैंगस्टर नितिन नाहर शुक्रवार शाम पेशी के बाद अपने एक साथी के साथ हथकड़ी छुड़ाकर कचहरी परिसर से फरार हो गया। कचहरी परिसर को सील कर पुलिस ने उसके साथी को तो गिरफ्तार कर लिया। मगर देर शाम तक नाहर का कुछ सुराग नहीं मिल पाया। नितिन नाहर के खिलाफ आधा दर्जन के करीब आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह तरनतारन की गोइंदवाल जेल में बंद है।
विज्ञापन
हत्या प्रयास के एक मामले में शुक्रवार को उसकी अदालत में पेशी थी। गोइंदवाल पुलिस झब्बाल रोड स्थित इंद्रा कालोनी निवासी नितिन नाहर और उसके ग्वालमंडी निवासी साथी साहिल को पेशी के लिए अमृतसर कचहरी परिसर लेकर आई थी। दोनों आरोपी अदालत में पेशी भुगतने के बाद शाम गोइंदवाल जेल ले जाते समय हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कैदियों के भागने की जानकारी मिलते ही कचहरी परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने साहिल को तो गिरफ्तार कर लिया। मगर नितिन नाहर भागने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद शहर में भी नाकेबंदी करवा दी गई वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की टीमें नाहर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रहीं हैं।
विज्ञापन