{"_id":"5e63bff48ebc3eebb92ef7cf","slug":"gangster-happy-arrested-by-cia-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में गैंगस्टर हैप्पी गिरफ्तार, खरड़ में 16 गोलियां बरसा की थी युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में गैंगस्टर हैप्पी गिरफ्तार, खरड़ में 16 गोलियां बरसा की थी युवक की हत्या
Sat, 07 Mar 2020 09:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Mar 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्टाफ ने नवंबर में खरड़ में इंद्रजीत सिंह नामक व्यक्ति की सोलह गोलियां दाग हत्या करने वाले गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी इच्छेवाला फिरोजपुर शहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पिस्तौल को भी बरामद किया है। मालूम हो कि पुलिस ने आरोपी को 21 अप्रैल 2019 में आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले के आरोप में पकड़ा था पूछताछ दौरान आरोपी ने खरड़ में इंद्रजीत सिंह की हत्या करना भी कबूल किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सीआईए स्टाफ सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने 21 अप्रैल 2019 में थाना सिटी में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले मामले में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी इच्छेवाला फिरोजपुर शहर को गिरफ्तार किया। पूछताछ दौरान हरप्रीत ने बताया कि उसने नवंबर में खरड़ में इंद्रजीत सिंह निवासी फिरोजपुर शहर की सोलह गोलियां मारकर हत्या भी की थी। उसने जिस पिस्तौल से हत्या की थी, उसे प्लास्टिक के लिफाफे में लपेट कर बार्डर रोड झाड़ियों में छिपा दी है। पुलिस ने हैप्पी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इंद्रजीत सिंह आपराधिक मामले में भगोड़ा था और खरड़ में रह रहा था। गैंगस्टर हैप्पी ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवंबर 2019 को इंद्रजीत पर सोलह गोलियां दाग हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद हैप्पी फरार हो गया था। खरड़ की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब खरड़ की पुलिस उक्त हत्या संबंधी हैप्पी को फिरोजपुर से लेकर जाएगी। हैप्पी से उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने इंद्रजीत की हत्या में हैप्पी का साथ दिया था।
विज्ञापन