फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster demanded extortion of one crore rupees in Tarn Taran of Punjab

कनाडा में बैठे गैंगस्टर की करतूत: तरनतारन में पिता से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, बेटे पर गोलियां भी चलवाई

Tue, 26 Oct 2021 01:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Oct 2021 01:06 AM IST
सार

पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप मालिक के पिता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने उसके बेटे पर फायरिंग की। पुलिस ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Gangster demanded extortion of one crore rupees in Tarn Taran of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनतारन के कस्बा चोहल साहिब के पेट्रोल पंप मालिक के पिता से एक करोड़ की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने बेटे पर गोलियों से हमला भी किया। हमले में वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने गैंगस्टर लखबीर, उसके साथी सतनाम सिंह सत्ता निवासी नौशहरा पन्नूआ और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी बलविदर सिंह का कहना है कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पेट्रोल पंप मालिक जगजीत सिंह के पिता गुरदयाल सिंह को गैंगस्टर ने शनिवार को फोन कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। उसी रात आठ बजे चोहला साहिब स्थित पेट्रोल पंप पर जब गुरदयाल सिंह का बेटा जगजीत सिंह मौजूद था, तभी पल्सर मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने उस पर पिस्टल से करीब सात राउंड फायर किए। 
विज्ञापन


हमले में किसी तरह जगजीत ने खुद को बचाया। घटना की सूचना मिलने पर सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह, थाना चोहला साहिब प्रभारी बलविदर सिंह, ड्यूटी अफसर एएसआई हरदयाल सिंह पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपियों की फुटेज देखी फिर जगजीत के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि यह रंगदारी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह ने मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed