फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape victim disclouse big truth, accused rapist again gangraped her at rohtak

गैंगरेप पीड़ित छात्रा ने 50 लाख में समझौता न किया तो फिर हुअा गैंगरेप

Tue, 19 Jul 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Tue, 19 Jul 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
gangrape victim disclouse big truth, accused rapist again gangraped her at rohtak
गैंगरेप - फोटो : ANI
गैंगरेप के तीन साल पुराने मामले में 50 लाख रुपये में समझौता नहीं करना पीड़ित छात्रा को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


बुधवार को कार सवार 5 आरोपियों ने पीड़ित छात्रा का उसका कॉलेज के पास से अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले गए। गैंगरेप के बाद आरोपी बदहवाश छात्रा को सुखपुरा चौक स्थित पावर हाउस के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

भिवानी की पीड़ित छात्रा ने बृहस्पतिवार को होश में आने पर पुलिस को बयान देकर यह खुलासा किया है। उसने पहले गैंगरेप करने वाले पांच युवकों पर यह आरोप लगाया है और उनके खिलाफ महिला थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि अभी छात्रा पूरी तरह होश में नहीं आई है। छात्रा के पूरे होशोहवास में आने और मेडिकल के बाद ही नामजद केस दर्ज किया जाएगा। हालांकि परिजनों का आरोप है कि तीन साल पहले गैंगरेप करने वाले आरोपियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

एमकॉम में पढ़ती है छात्रा

gangrape victim disclouse big truth, accused rapist again gangraped her at rohtak
झाड़ियों में पड़ी मिली - फोटो : BBC
भिवानी की रहने वाली छात्रा शहर के कालेज में एमकॉम में पढ़ती है। वह रोहतक में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही है, जहां उसकी मौसी का मकान भी है।

छात्रा बुधवार सुबह को घर से कॉलेज के लिए निकली, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंची। वह बेहोशी की हालत में सुखपुरा चौक पावर हाउस के पास झाड़ियों में पड़ी मिली थी। पीड़िता को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को तो छात्रा बेहोश थी, लेकिन कपड़े फटे होने और हालत देखकर रेप की आशंका जताई जा रही थी। बृहस्पतिवार को छात्रा के होश में आने पर सिटी थाना व महिला थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज किए गए। छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने दुष्कर्म होने की बात बताई है।

छात्रा के भाई के अनुसार तीन साल पहले भी भिवानी में पांच युवकों ने उसकी बहन के साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने कई बार मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया और 50 लाख रुपये की पेशकश तक की गई। समझौते से इंकार करने पर छात्रा का पहले जैसा हाल करने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

वर्जन 
छात्रा ने बयान दिए हैं और उसने रेप होने की बात कही है। मामले में शिकायत दी गई है। पुलिस जल्द ही नामजद मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को पकड़ लेगी। 
राजेश कुमार, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed