मोटर पर पानी भरने गई युवती से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
मूलरूप से यूपी की निवासी यहां परिवार के साथ रहती है। 19 वर्षीय युवती ने बताया कि जब वह झुग्गी के निकट मोटर पर पानी भरने गई तो वहां तीन लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने वहां उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
शोर मचाया तो गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी
शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने शोर मचाया तो आरोपी काले रंग की बुलेरो वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही उनकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी काका सिंह ने बताया कि अभी आरोपी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।