{"_id":"578677804f1c1b506213d8fd","slug":"gangrape-gangrape-of-a-minor-gangrape-in-panchkula-arrested-two-accused-panchkula-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 14 Jul 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-14 की एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें से एक पर रेप का आरोप है। जबकि दूसरे आरोपी को लड़की नहीं जानती है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम ललित और अमित हैं। नाबालिग ने इसमें से एक आरोपी ललित को पहचान लिया है। जबकि दूसरे आरोपी अमित के बारे में बताया है कि उसने उसके साथ रेप नहीं किया। लेकिन वारदात में शामिल था। पुलिस वारदात में शामिल एक रेप के आरोपी और साथ देने वाले एक अन्य की तलाश में जुटी है।
पंचकूला महिला थाने में पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार सेक्टर-19 निवासी ललित उसके पास 29 जून को शाम करीब सात बजे आया और बहाने से उसे अपने साथ बाइक पर ले गया। आरोपी नाबालिग को पंचकूला सेक्टर-19 स्थित रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में ले गया और जबरदस्ती संबंध बनाए।
29 जून की रात को ललित ने नाबालिग को रेलवे फाटक के समीप बने एक कमरे में रखा। 30 को सुबह होते ही उसने दो अन्य साथी बुला लिए और उनके पास लड़की छोड़कर वह वहां से चला गया। इन दोनों में से एक अमित भी था। दोनों लड़की के साथ दिनभर कमरे में रहे। लेकिन लड़की के मुताबिक इन्होंने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया।

शाम होते ही एक अंजान के हवाले कर गए
rape
- फोटो : demo pic
30 जून को शाम होते ही अमित और एक अन्य उसे एक अंजान शख्स के हवाले करके चले गए। इस शख्स ने उसके साथ रेप किया और 30 जून को रातभर उसे कमरे में रखा। लड़की ने बताया कि एक जुलाई को वह शख्स उसे फाटक के पास छोड़कर फरार हो गया। तभी उसका भाई उसे ढूंढता हुआ उधर आ गया। उसने उसके साथ हुई वारदात की जानकारी भाई को दी।
दो जुलाई को दी शिकायत
रेप पीड़िता ने मामले की शिकायत दो जुलाई को पंचकूला पुलिस को दी। महिला थाने की एसएचओ बलविंदर के अनुसार पुलिस ने मामले की पुष्टि करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। मामले में ललित और अमित को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लड़के सेक्टर-19 के रहने वाले हैं। वारदात में शामिल चारों में से कोई भी नाबालिग नहीं है। मेडिकल में लड़की से गैंगरेप की पुष्टि हुई है।
12 दिन जांच करती रही पुलिस
दो जुलाई को शिकायत के बाद 13 जुलाई तक पुलिस मामले की जांच ही करती रही। 12 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। क्योंकि रेप का एक आरोपी व वारदात में शामिल एक शख्स गिरफ्त से बाहर हैं।