फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with young girl in karnal

शादी की शॉपिंग करने आई युवती को किडनेप कर गैंगरेप

Mon, 10 Aug 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 10 Aug 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
gang rape with young girl in karnal

शहर की एक लड़की ने अपहरण व गैंगरेप की शिकायत दी है। देर रात पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर तीन के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


लड़की असम की रहने वाली है और अपनी शादी के लिए मार्केट से कपड़े खरीदने आई थी। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता की अगले महीने शादी है।

लड़की शनिवार को दुपट्टा मार्केट में खरीदारी करने गई थी। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक इसका अपहरण कर कार में घरौंडा के होटल में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन

युवती मंगेतर की बहन के साथ करनाल आई थी

gang rape with young girl in karnal

पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से असम की रहने वाली है। कई वर्षों से वह दिल्ली में माता-पिता के साथ रहती थी। जिस लड़के से इसकी शादी होनी थी उस लड़के की बहन दिल्ली में नौकरी करती है और वह युवती लड़के की बहन के साथ करनाल आई थी।

शनिवार को उसके साथ गैंगरेप किया और रविवार को किसी तरह बचकर वह घर पर पहुंची। घर वालों के साथ उसने सिटी थाने में शिकायत दी।

ओमप्रकाश, अतिरिक्त प्रभारी, सिटी थाना करनाल ने बताया कि लड़की ने गैंगरेप की शिकायत दी है। युवती मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed