फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with young girl by police officer

नौकरी दिलाने के बहाने बुला, पुलिसवालों ने किया गैंगरेप

Mon, 22 Dec 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Mon, 22 Dec 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
gang rape with young girl by police officer

नौकरी दिलाने के बहाने सिटी थाने में तैनात एएसआई और हवलदार ने युवती को घर बुलाया और साथियों संग मिल कर दिया गैंगरेप। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर एएसआई और हवलदार समेत 3 लोगों के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज घटना पंजाब के मोगा की है। आरोपी एएसआई और हवलदार सिटी साउथ में तैनात है। उसका तीसरा साथी स्कूटर मैकेनिक है। मामले की जांच महिला एएसआई को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की को डेरा प्रेमियों ने बेहोशी की हालत में सिरसा से मोगा पहुंचाया था। इस घटना की शिकायत पीड़ित लड़की ने जिला पुलिस के अलावा 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाई थी। डीएसपी सिटी की प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश कर डेरा सच्चा सौदा के पास फेंक गए

gang rape with young girl by police officer

जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अनपढ़ है। उनके पिता के पास थाना सिटी साउथ में तैनात हवलदार बलविंदर सिंह गांव मोठांवाली (मोगा) का आना-जाना था और उसने कहा कि वह स्कूटर मैकेनिक राजिंदर सिंह निवासी प्रीत नगर मोगा के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का कारोबार करता है।

शिकायत के मुताबिक हवलदार बलविंदर ने पीड़ित लड़की को खुद को अविवाहित बताकर अपने जाल में फंसा लिया। इसी साल दशहरे से अगले दिन 4 अक्तूबर को हवलदार बलविंदर सिंह ने उसे नौकरी की बात करने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां शराब के नशे में मुंह में कपड़ा डालकर एएसआई सुखदेव सिंह निवासी चौक सेखा मोगा, हवलदार बलविंदर सिंह और मैकेनिक राजिंदर सिंह ने उससे दुराचार किया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि अगले दिन आरोपियों ने उसे जूस में कोई बेहोशी वाली दवा दे दी और कार में बैठा कर डेरा सच्चा सौदा के पास छोड़ गए। जब तीसरे दिन उसे कुछ होश आया तो वहां मौजूद डेरे की महिलाओं को इस घटना की जानकारी दी। डेरा प्रेमियों ने उसे सिरसा से मोगा पहुंचाया।

डेरा प्रेमी उसे थाना सिटी साउथ में ले गए। वहां मौजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने कमरे में ले जाकर उस पर झूठा केस दर्ज करने की धमकी दी और थप्पड़ भी मारे। इसके बाद उसे सीनियर पुलिस अफसर के सामने आरोपियों के पक्ष में बयान देने के लिए ले जाया गया और वहां से नारी निकेतन जालंधर भेज दिया गया। दो महीने बाद पीड़िता के पिता उसे अपने साथ ले गए। अब रविवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed