फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with woman in moga

महिला को लिफ्ट दी, नशीली चीज सुंघा बेहोश किया और फिर...

Thu, 28 May 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Thu, 28 May 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
gang rape with woman in moga

थाना मेहना पुलिस ने महिला को लिफ्ट देने के बाद बेहोश कर दुराचार करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अन्य मामले में थाना सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ और नौकर के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना मेहना में दर्ज दुराचार मामले की की जांच अधिकारी एएसआई हरजीत कौर ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ राजू गांव कलेर का रहनेवाला है और वह गांव भिंडर कलां में उसकी पशु इलाज की प्राइवेट दुकान है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि कथित आरोपी उनके घर पशुओं का इलाज करने आता था। वह गांव भिंडर कलां में दवा लेने के बाद बस का इंतजार कर रही थी। इस कुलविंदर सिंह ने उसे गांव जाने के लिए अपने बाइक पर बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली वस्तु सूंघा दी और ट्यूबवेल पर गैंगरेप

gang rape with woman in moga

रास्ते में आरोपी ने किसी से फोन पर बातचीत की। इसके कुछ देर बाद जीप सवार नकाबपोश नौजवान आ गया। उसने उसे कोई नशीली वस्तु सूंघा दी और उसे किसी ट्यूबवेल पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया।  

वहीं एक अन्य मामले में थाना सदर में दर्ज छेड़छाड़ मामले की जांच एएसआई परमजीत कौर ने बताया कि पीडित महिला का पति जेल में कैद काट रहा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति के जेल जाने बाद उसका जेठ आरोपी निरभै सिंह उस पर बुरी नजर रखने लगा।

आरोपी निरभै सिंह ने घर में दाखिल हो कर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया दिया तो उसने मारपीट की। इसमें महिला की आंख पर चोट लगी और आरोपी को भी चोट लगी।

पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस काम में उसके आरोपी जेठ का नौकर नछत्तर सिंह भी सहयोग करता था। पीड़ित महिला के जेठ निरभै सिंह और सीरी नछत्तर सिंह खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed