फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with woman in hotel at amritsar

गोल्डन टैंपल देखने गई विवाहिता से होटल में गैंगरेप

Fri, 21 Nov 2014 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Fri, 21 Nov 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
gang rape with woman in hotel at amritsar

दरबार साहिब के दर्शन करने आई महिला को झांसे में ले युवक ने 4 साथियों के साथ मिल होटल में गैंगरेप किया। जालंधर निवासी महिला का चार दिन पहले पति से झगड़ा हो गया था और वह इसी बात से आहत होकर दरबार साहिब में गई।

विज्ञापन


यहां उसकी बटाला निवासी सुक्खा सिंह से मुलाकात हो गई। वह पहले तीन दिन तक उसे विभिन्न स्थानों पर घुमाता रहा और बुधवार रात को उसे सन्नी गेस्ट हाउस ले गया। जहां पर उसने अपने बाकी के साथियों होटल के मैनेजर मनोज कुमार व हरपाल सिंह, सरबजीत सिंह और जसपाल के साथ मिलकर उससे दुराचार किया।
विज्ञापन


वीरवार सुबह महिला ने शिकायत पुलिस कंट्रोल रुम में दी और तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सी डिवीजन पुलिस ने गेस्ट हाउस में दबिश दी और दो आरोपियों सुक्खा व होटल मैनेजर मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमदर्दी जताकर आरोपी ने दिया झांसा

gang rape with woman in hotel at amritsar

रेप मामले में बाकी के आरोपी अभी फरार हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी मुताबिक जालंधर के गांव काला बकरा निवासी पीड़िता की शादी दो साल पहले हुई थी।

किसी बात पर उसका झगड़ा उसके पति से हो गया था। इस बात से आहत होकर वह दरबार साहिब में दर्शन करने आई थी। यहां उसकी मुलाकात आरोपी सुक्खा से हुई। आरोपी सुक्खा ने उसका दर्द सुनकर उससे हमदर्दी जताई और विश्वास दिलवाया कि वह उसे यहां पर रहने के लिए कमरा भी दिलवा देगा और कहीं पर नौकरी भी लगवा देगा।

एसीपी बाल किश्न सिंगला ने कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed