शॉपिंग मॉल में काम करने वाली युवती से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉपिंग मॉल में काम करने वाली एक युवती से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने वीरवार देर शाम पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी युवती ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक शॉपिंग मॉल में काम करती है। वह मॉल में जा रही थी, इसी दौरान एक गांव का युवक उसे रास्ते में मिला। वह उसे पहले से जानती थी। वह उसे बहला फुसला कर अपने साथ खेतों में ले गया जहां पर उसके साथी दो युवक भी आए गए। आरोप है तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
युवती ने बयान में बताया कि आरोपियों ने इस घटना को किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चुंगल से निकली और घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवती के बयान पर तीनों आरोपी युवकों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश भी दी गई, लेकिन शुक्रवार शाम तक तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। मामले की जांच अधिकारी मेनका ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नौकरी दिलाने के नाम पर गाड़ी में रेप
उधर जगाधरी की महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर पानीपत में रेप किया गया। महिला ने आरोपी पर गाड़ी में दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। थाना सदर पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला थाना सदर के अंतर्गत सनौली रोड निंबरी गांव के नजदीक का है।
जगाधरी निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर पानीपत निवासी सुरेंद्र गुप्ता पर दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि सुरेंद्र गुप्ता की उसकी मौसी के माध्यम से जानकारी थी। उसने उसको नौकरी लगवाने की बात कही और पानीपत बुला लिया।
वह पानीपत बस अड्डे पर पहुंची और सुरेंद्र गुप्ता उसको गाड़ी में बैठाकर ले गया। आरोप है कि सुरेंद्र गुप्ता ने उसके साथ निंबरी के नजदीक गाड़ी में ही दुराचार कर दिया। उसने उसको जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।