डॉक्टर ने दिखाई हैवानियत, नर्स से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक और उसके साथियों पर नर्स ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। घटना हरियाणा के बावल की बीते रविवार की है।
फिलहाल पुलिस दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज उनकी तलाश में जुटी है। झज्जर की रहने वाली एक 19 वर्षीय नर्स बावल के एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। किसी कारण से उसने 20 दिन बाद ही नौकरी छोड़ दी और वापस झज्जर चली गई।
नर्स का आरोप है कि उसके कागजात अस्पताल में ही रह गए थे। उसने इसके लिए अस्पताल के चिकित्सक से फोन पर संपर्क किया। इसके बाद चिकित्सक ने उसे नाईवाली चौक पर बुलाया।
3 साथियों संग मिलकर चिकित्सक ने गैंगरेप किया
चिकित्सक ने कागजात घर पर होने का हवाला देते हुए उसे कार से गोविंदपुरी स्थित अपने घर ले गया। इसके बाद उसने जान से मारने की घमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अन्य तीन साथियों को भी बुला लिया।
नर्स का आरोप है कि सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया। बकौल पीड़िता किसी तरह इनके चंगुल से छूटने के बाद वह रेवाड़ी पहुंची और थाना शहर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण उर्फ कोचर और उसके साथियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
रतनलाल, एसएचओ, सिटी थाना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। जल्द ही सभी गिरफ्तार होंगे।