नाबालिग को किडनैप कर 6 ने खेला हैवानियत का 'गंदा खेल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 साल की नाबालिग को पड़ोसी युवक किडनैप कर खेत में ले गया, जहां उसने 5 दोस्तों संग मिलकर उसकी इज्जत लूट ली। मामला पंजाब के गढ़दीवाला (होशियारपुर) का है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। बीती रात करीब 10 बजे वह शौचालय गई तो उसका पड़ोसी कुलदीप सिंह उसके आंगन में आया और उसकी बाजू पकड़ कर उसका मुंह बंद करके गली में ले गया, जहां लक्की बाइक लेकर खड़ा था दोनों ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाया और खेतों में ले गए।
खेत में कुलजीत सिंह और कुलदीप सिंह के साथ संतोख सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति था। सभी ने उसके साथ दुराचार किया। करीब तीन बजे कुलदीप सिंह और लक्की उसे घर के पास स्थित स्कूल के पास छोड़कर चले गए। उसने घर जाकर माता पिता और बीरपाल कौर को सारी बात बताई।
2 सप्ताह पहले भी पड़ोसी युवक ने किया था रेप
लड़की ने बताया कि दो सप्ताह पहले भी कुलदीप सिंह और अवतार सिंह ने उसके साथ दुराचार किया था। गढ़दीवाला पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना गढ़दीवाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतिंदर चड्डा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
झारखंड की युवती गैंगरेप का बहुचर्चित मामला: इससे पहले पंजाब के ही अमृतसर के गांव घरिंडा में मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया था। बहुचर्चित मामले में पीड़ित झारखंड की युवती थी। बहदवास युवती नग्न हालत में किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छुटकर भागी थी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि चार लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
वह उनसे बचकर भागते हुए गांव में आ गई थी। जहां एक परिवार ने उसे नग्न हालत में देखकर घर में पनाह दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।