फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with class 11th student in haryana

स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा का किडनैप कर गैंगरेप

Thu, 26 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी,पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी,पंचकूला Updated Thu, 26 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
gang rape with class 11th student in haryana

स्कूल जा रही सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्यारहवीं की 16 वर्षीय छात्रा को रास्ते से किडनैप कर 2 युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। मामला हरियाणा के रायपुररानी का है।

विज्ञापन


मोरनी के एक गांव की रहने वाली ग्यारहवीं की 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा से 2 युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया। छात्रा के मुताबिक 2 अन्य ने उसके अपहरण की साजिश रची। किसी तरह छात्रा घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोरनी के एक गांव की छात्रा पारवाला के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोज की तरह मंगलवार को अपने घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने स्कूल में अध्यापकों और बच्चों से छात्रा के बारे में पता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से पता चला कि छात्रा सुबह से स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने रायपुररानी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस और परिजन मंगलवार को देर रात तक छात्रा की तलाश में जुटे रहे। उधर, गैंगरेप की शिकार छात्रा जब किसी तरह पहुंची। उसने वारदात की जानकारी परिजनों को दी।

दो युवकों ने किया रेप फिर उसे वहां छोड़कर फरार हो गए

gang rape with class 11th student in haryana

लड़की ने बयान में कहा है कि जब वह स्कूल जा रही थी तो स्कूल के नजदीक बाइक सवार संजू उर्फ काला, गांव बरौली और इसका एक साथी आए और रुमाल से कुछ सुंघाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।

जब छात्रा को होश आया तो वह नारायणगढ़ बस अड्डे पर थी। कुलदीप और रोहित, गांव प्लासरा के युवक भी वहां थे। पीड़िता के मुताबिक इन दोनों के कहने पर ही संजू और अंजान युवक ने उसे उठाया।

लड़की के मुताबिक संजू और उस अंजान युवक ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद चारों आरोपी उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। बुधवार को छात्रा ने मां के साथ रायपुररानी थाने में जाकर आरोपी चारों युवकों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण की साजिश रचने की शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा के बयान पर चारों के खिलाफ धारा 363, 366, 328, 376, 120 बी व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सुरेंद्र पाल रायपुररानी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने मंगलवार को छात्रा के घर न पहुंचने की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को छात्रा के बयान पर चार युवक जिनमें से तीन को वह पहचानती है और एक अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed