फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with 10th class student in shop

10वीं की छात्रा को दुकान के अंदर खींचकर गैंगरेप

Tue, 05 May 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 05 May 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
gang rape with 10th class student in shop

घर जा रही सोलह साल की नाबालिग लड़की को जबरन दुकान के अंदर खींचकर 2 युवकों ने गैंगरेप किया। मामला पंजाब के मोहाली के मुल्लांपुर का है। नाबालिग लड़की से रेप करने वाले दोनों आरोपी शादीशुदा है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों सोहन लाल (32) और जसपाल बंटी (34) के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोहन लाल को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने दसवीं की परीक्षा दी हुई है। पांच-छह दिन पहले वह अपने घर जा रही थी। उसके घर के रास्ते में सोहन लाल की बिजली की दुकान है। जब वह दुकान के पास से निकली तो सोहन ने उसे आवाज मारी। जैसे ही वह दुकान के पास गई तो सोहनलाल ने जबरदस्ती उसे दुकान के अंदर खींच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद अपनी मां को घटना की जानकारी दी

gang rape with 10th class student in shop

दुकान में खींचकर सोहन लाल ने अपने दोस्त जसपाल बंटी को फोन मिलाया। साथ ही दुकान पर आकर शटर बंद करने को कहा। जसपाल दूध का काम करता है।

इसके बाद दोनों ने शटर बंद कर उससे दुराचार किया। फिर उसे धमकाकर भेज दिया। एक-दो दिन तक डर के मारे वह चुप रही। आखिर में उसने आपबीती मां को सुनाई। मां ने ही थाने जाकर शिकायत दी।

खरड़ में महिला से दुराचार: उधर खरड़ में एक महिला से रेप के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दलविंदर सिंह और प्रिया उर्फ पूजा के रूप में हुई है। महिला ने आठ अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दलविंदर और प्रिया उसके घर आए।

साथ ही कहा कि उनके घर पर दो लोग उसका इंतजार कर रहे हैं। जब वह उनके साथ गई तो उन्होंने घर को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद दलविंदर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने रेप की बात किसी को बताई तो वे उसे जान से मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed