फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape to minor girl in front of brother

भाई के सामने नाबालिग से गैंगरेप

Tue, 08 Jul 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना) Updated Tue, 08 Jul 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
gang rape to minor girl in front of brother

पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव में आधी रात के वक्त घर में घुस कर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके भाई के सामने ही गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। जगरांव के थाना सदर के तहत आते एक गांव में बनी एक इकाई में काम करने वाला परिवार इकाई में ही बने क्वार्टर में रहता था।
विज्ञापन


रविवार रात परिवार का मुखिया अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ रिश्तेदारी में चला गया। उनकी 13 साल की बेटी और 15 साल का बेटा घर पर अकेले थे।

दीवार फांद कर आए और छेड़खानी शुरू कर दी

gang rape to minor girl in front of brother

देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इकाई की दीवार फांद कर तीन अज्ञात व्यक्ति क्वार्टर में सोई हुई लड़की के पास आ गए और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर लड़की ने विरोध किया और शोर मचाया, तभी उसका भाई भी उठ गया।

दो व्यक्तियों ने भाई को पकड़ लिया और तीसरा लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। फिर क्वार्टर के साथ ही बने शेड में तीनों ने उसके साथ दुराचार किया और अंधेरे में फरार हो गए।

माता-पिता लौटे तो दी हादसे की जानकारी

gang rape to minor girl in front of brother

सुबह माता पिता के घर वापस आने पर बहन-भाई ने सारी घटना की जानकारी दी। परिवार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लड़की के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed