{"_id":"6352bf00d8361b38ac5835eb","slug":"gang-misdeed-with-woman-in-sangrur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: महिला को बंधक बना दो माह तक किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज, संगरूर का है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: महिला को बंधक बना दो माह तक किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन के खिलाफ केस दर्ज, संगरूर का है मामला
Fri, 21 Oct 2022 09:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 21 Oct 2022 09:21 PM IST
सार
पीड़िता ने थाना सिटी-1 संगरूर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान के आधार बलजिंदर कौर, हरजिंदर सिंह गगन और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर जिले में एक महिला को दो माह तक बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक संगरूर निवासी एक महिला 27 अगस्त को घर से गुस्सा होकर मस्तुआना साहिब चली गई और उसे एक टेंपो वाला यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे बिना पैसे दिए उसकी बहन के पास गांव बालियां छोड़ आएगा।
विज्ञापन
महिला के पास जाने का किराया नहीं था। उक्त टेंपो वाला पीड़िता को संगरूर की एक बस्ती में ले गया, जहां पहले से ही एक महिला मौजूद थी। उसने उसे कोई नशीली पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और दो माह तक महिला को बंधक बना टेंपो वाला और उसका एक साथी दुष्कर्म करते रहे।
विज्ञापन
किसी तरह महिला उनके चंगुल से भाग निकली और अपनी बहन के पास मानसा चली गई और उसने अपनी बहन को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने थाना सिटी-1 संगरूर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान के आधार बलजिंदर कौर, हरजिंदर सिंह गगन और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन