फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang misdeed with female sweeper taken hostage in Ludhiana

Punjab: तीन साल से महिला सफाई कर्मचारी को बनाया बंधक, कई बार सामूहिक दुष्कर्म, घूस देकर वेतन उठाते रहे आरोपी

Fri, 07 Apr 2023 01:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 01:13 AM IST
सार

जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने थाना सदर पुलिस से संपर्क किया और खुद जाकर महिला सफाई कर्मचारी को छुड़वाया। आरोपियों ने उसके बाल काट दिए थे। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। युवती को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
Gang misdeed with female sweeper taken hostage in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक महिला सफाई कर्मचारी को उसके मुंह बोले भाई और भाभी ने बंधक बना रखा। पड़ोसी भी इस वारदात में शामिल है। पिछले दो साल से युवती को नशीली दवाइयां दी जाती थीं और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता था। युवती तीन साल से ड्यूटी पर नहीं जा रही थी। हाजिरी लगवा कर उसे घर वापस ले आया जाता था। आरोपी नंबरदार को हर महीने उसके वेतन से रिश्वत देते थे। 

विज्ञापन


जोनल कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने थाना सदर पुलिस से संपर्क किया और खुद जाकर महिला सफाई कर्मचारी को छुड़वाया। आरोपियों ने उसके बाल काट दिए थे। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। युवती को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके मुंह बोले भाई, भाभी, पड़ोसी और नंबरदार के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नंबरदार की तलाश है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी मां नौकरी करती थी। 2013 में उनकी मौत हो गई। तीन साल पहले उसे उसकी मां की जगह पर नौकरी मिली। वह जिस अपार्टमेंट में रहती थी... आरोपी भी वहीं रहते थे। आरोपियों ने उसके अकेले होने का फायदा उठाया और पहले तो उसका सहारा बनने का नाटक किया और बाद में मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़िता को बंधक बना लिया। अश्लील हरकतें भी शुरू कर दीं। आरोपियों ने दूसरे पड़ोसी को भी साथ मिला लिया। इसके बाद कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed